मध्यप्रदेश के 7 शहरों में बीजेपी बनाएगी लोकसभा वॉर रूम, चुनावी रणनीति को संचालित करने का होगा कार्य

मध्यप्रदेश के 7 शहरों में बीजेपी बनाएगी लोकसभा वॉर रूम, चुनावी रणनीति को संचालित करने का होगा कार्य

मध्यप्रदेश: देश में अब लोकसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं रह गया है। हाल हीं में हुए विधानसभा चुनावों में विजय प्राप्त करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की पूरी ताकत लोकसभा की रणनीतियों में भी देखने को मिल सकती है। मध्यप्रदेश में 7 शहरों में बीजेपी लोकसभा वॉर रूम बनाने की तैयारी करने जा रही है। जानकारी के अनुसार बीजेपी राम मंदिर लोकार्पण के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारिओं में उतरेगी।

बीजेपी मध्यप्रदेश में ‘मिशन 29’ के तहत चुनावी तैयारियों में जुट गई है। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश के 7 शहरों में बीजेपी लोकसभा वॉर रूम बनाए जा रहे हैं जहां से चुनावी रणनीति को संचालित किया जाएगा। सूचना के मुताबिक इसको लेकर 27 जनवरी से भाजपा की बैठकें शुरू हो सकती हैं। जानकारी के मुताबिक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन में वॉर रूम तैयार किए जा सकते है।

चुनावी रणनीति में जुटेगी बीजेपी

इन लोकसभा वॉर रूम्स में सोशल मीडिया, आईटी, और मीडिया सेंटर के साथ-साथ चुनावी रणनीति को संचालित करने का कार्य होगा। लोकसभा प्रत्याशियों को रूम प्रभारियों को हर दिन की जानकारी देनी होगी।

राम मंदिर लोकार्पण के बाद शुरू होंगी बैठकें

बीजेपी राम मंदिर लोकार्पण के बाद लोकसभाओं में उतरेगी और आसमान में 27 जनवरी से सभी 29 लोकसभा स्तर पर बैठकें होंगी। इसके बाद सातों क्लस्टर पर बैठकें की जाएगी जिसमें 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का टारगेट किया जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews