भगवान की जमीन पर दबंगो ने किया कब्जा, SP की जनसुनवाई में गोद में हनुमानजी की मूर्ति लेकर पहुंचे पुजारी ने सुनाई अपनी व्यथा

मध्य प्रदेश के छतरपुर से अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल जिले में जनसुनवाई के दौरान एक मंदिर के पुजारी ने SP के सामने गोद में हनुमानजी की मूर्ति लेकर गुहार लगाई है। पुजारी का कहना है कि कुछ दबंगों ने भगवान की जमीन पर कब्जा कर लिया है।
भगवान की जमीन पर दबंगो ने किया कब्जा, SP की जनसुनवाई में गोद में हनुमानजी की मूर्ति लेकर पहुंचे पुजारी ने सुनाई अपनी व्यथा

छतरपुर में जनसुनवाई के दौरान एक अजीब मामला सामने आया है। यह मामला अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल छतरपुर के कुलवारा गांव का यह मामला बताया जा रहा है। जहां स्थित धनुषधारी मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम नायक हनुमानजी की मूर्ति को गोद में लेकर जनसुनवाई में पहुंच गए। जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। दरअसल उन्होंने SP को जानकारी दी कि उनके गांव के मंदिर की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है।

गौरतलब है कि दबंगों के होंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि न सिर्फ आमलोगों की जमीनों पर बल्कि अब भगवान की जमीन पर भी कब्जा करने की फिराक में नजर आ रहे हैं। वहीं मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम नायक ने जनसुनवाई मे इस विषय को कलेक्टर के समक्ष रखा।

[dgv_vimeo_video id=”1020058029″]

2016 में सिविल न्यायालय में केस दायर किया था

दरअसल पुजारी पुरुषोत्तम नायक ने बताया कि उन्होंने इस मामले में 2016 में सिविल न्यायालय में केस दायर किया था, जिसका फैसला 2022 में उनके पक्ष में भी आया था। लेकिन इसके बाद भी उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका है। दरअसल इस जमीन पर हनुमानजी की मूर्ति विराजित होना है, लेकिन दबंगो द्वारा कब्जा कर लेने से यह संभव नहीं हो पा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”1020058104″]

एडीएम ने संबधित एसडीएम को मामले का निराकरण करने का दिया आदेश

वहीं पुजारी पुरुषोत्तम नायक ने जानकारी दी है कि वह न्याय के लिए लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। पुजारी पुरुषोत्तम नायक का आरोप है कि दबंगों ने पटवारी और तहसील अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। वहीं उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को तैयार हैं और कलेक्टर द्वारा इसकी इजाजत उन्हें दी जाए। हालांकि पुजारी के आवेदन पर एडीएम ने संबधित एसडीएम से बात कर इस मामले को तत्काल निराकरण करने का आदेश दिया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews