भाजपा के पास बचा क्या “पुलिस पैसा और प्रशासन पर याद रखिये सरकार बदल जाएगी” : कमलनाथ

भाजपा के पास बचा क्या “पुलिस पैसा और प्रशासन पर याद रखिये सरकार बदल जाएगी” : कमलनाथ

बुरहानपुर,शेख रईस। नगरीय निकाय चुनाव में आज 3 जुलाई को दोपहर में कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुरहानपुर (Burhanpur) में एक सभा को संबोधित करते हुए जनता से कांग्रेस प्रत्यशियों के समर्थन में वोट देने की अपील की इस दौरान कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला बोला उन्होंने कहा कि भाजपा 18 साल हिसाब दे हम 15 महीने का हिसाब देंगे।

यह भी पढ़े…NHAI Recruitment: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द खत्म होगी आवेदन प्रक्रिया, जाने

उन्होंने जनता से शहर की मूलभूत आवश्यकताओं को देखते हुए युवाओं से रोजगार साधनों की बात पर वोट देने की अपील की इतनी ही नही कलमनाथ ने भाजपा पर हमला बोलते हुए मंच से ही कहा कि भाजपा के पास बचा ही क्या है “पुलिस पैसा और प्रशासन पर याद रखिये सब 15 महीने बाद सरकार बदल जाएगी”

यह भी पढ़े…फिर डूबे रिलायंस के निवेशक, बीते सप्ताह हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान

कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव,निर्दलीय विधायक ठा. सुरेंद्र सिंह शेरा पूर्व विधायक द्वय हमीद काज़ी,रविन्द्र महाजन,कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी सहित आदि नेताओ ने कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज़ इस्माईल अंसारी सहित वार्ड पार्षद प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की आभार कांग्रेस नेत्री गौरी शर्मा ने माना।

[dgv_vimeo_video id=”726456204″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews