बोले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले “लोकसभा में शिवराज का आना पक्का, दुश्मनों को लगेगा धक्का”

shivraj

Ramdas Athawale On Shivraj: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भोपाल में पत्रकार वार्ता के दौरान एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा चुनाव लड़ने पर मुहर लगाते हुए कहा की शिवराज लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने शिवराज के केंद्रीय मंत्री बनने पर भी विश्वास जताया है।

पीएम मोदी बनाएंगे शिवराज को कैबिनेट मंत्री

दरअसल, अठावले से भोपाल भाजपा मीडिया सेंटर में जब पत्रकारों द्वारा शिवराज सिंह चौहान के बारे में सवाल किया गया तब उनका जवाब बेहद ही चौंकाने वाला आया। अठावले ने पत्रकारों को बताया कि शिवराज सिंह चौहान दिल्ली आएंगे, वह लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे और उनको कैबिनेट मंत्री बनाकर पीएम मोदी उनका आदर करेंगे।इतना ही नहीं अपने लहजे में अठावले ने यह भी कहा की शिवराज सिंह चौहान का लोकसभा में आना पक्का है , इससे  उनके दुश्मनों को लगेगा धक्का।

इस वक्त ये बयान बेहद खास

अठावले का शिवराज पर दिया गया यह बयान निश्चित तौर पर इसलिए बेहद विशेष है क्योंकि इस वक्त शिवराज के राजनीतिक भविष्य को लेकर देश और प्रदेश भर में अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोग शिवराज के राजनीतिक भविष्य को खत्म होता हुआ देख रहे हैं तो कुछ लोग शिवराज की नई पारी की बात कर रहे हैं।

शिवराज ने अच्छा काम किया

शिवराज की तारीफ करते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावाले ने कहा कि शिवराज शिवराज सिंह ने अच्छा काम किया और इसीलिए उन्हें तीन बार मुख्यमंत्री बनाया गया। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा जीती गई 163 सीटों में पीएम मोदी के बड़े योगदान के अलावा सिंह चौहान ने भी बड़ी मेहनत की है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews