Chhatarpur: तेज रफ्तार ओवरलोड बस हुई हादसे का शिकार, दो की मौत, 88 घायल

accident

छतरपुर, संजय अवस्थी। छतरपुर (chhatarpur) में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार (speed) में चल रही ओवरलोड बस (overload bus) अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज (overbridge) की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में जहां 2 लोगों की मौत हो गई वहीं 88 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से एक दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

chhatarpur, accident

chhatarpur, accident

ये हादसा तब हुआ जब सागर से इलाहाबाद की ओर जा रही यात्री बस देर रात छतरपुर महोबा मार्ग पर तेज रफ्तार में चल रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और ओवरब्रिज की दीवार से जा टकराई। हादसा बहुत बड़ा था, और इसके सामने आते ही  सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचते ही घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें… अजब MP के गजब किस्से: कांग्रेस MLA का ये काम बना चर्चा का विषय, नियुक्ति पर उठे सवाल

यात्रियों की मानें तो ड्राइवर बस चलाते हुए नशे में था और घटना के वक्त बस तेज रफ्तार में चल रही थी। घटना के बाद से बस ड्राइवर फरार है। वहीं बस 74 सीटर बताई जा रही है जबकि बस में क्षमता से अधिक 90 सवारियां सवार थीं। आये दिन कहीं न कहीं इस तरह की घटनाएं सामने आने के बावजूद प्रशासन सबक नहीं ले रहा है और यात्री बसों में हमेशा से ही क्षमता से अधिक सवारियां बिठाई जाती हैं। जिस कारण से इस तरह के भीषण सड़क हादसे होते आ रहे हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews