
Chhatarpur Bageshwar Dham News : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है जी हां उन्होंने छतरपुर में श्रीराम सेवा समिति द्वारा आयोजित रामालय कार्यालय के उदघाटन समारोह में रविवार की रात पहुचकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐसा बयान दिया है। जिससे विवाद हो सकता है, उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि जिनके विवाह नही हुए वह सुने बोले ऐसे लोग विवाह करे तीन से चार बच्चे पैदा करने की सलाह दी है 2 बच्चों को राम के नाम पर छोड़ देना है आगे बोले समझदार को इशारा काफी है हालांकि वाद में वह बोले बच्चे दो ही अच्छे है।
कार्यालय का हुआ उद्घाटन
गौरतलब है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के दिन विशाल जुलूस निकाला जाना है जिसकी तैयारियों और व्यवस्था के लिए हर वर्ष यहां कार्यालय बनाया जाता है। इस बार कार्यालय का उद्घाटन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कराया गया। रामलीला के प्रांगण में लगभग 5,000 लोगों के सामने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर भारत के हिंदू राष्ट्र के जय के नारे लगाए।
[dgv_vimeo_video id=”807463033″]
[dgv_vimeo_video id=”807463182″]
कितनी बार चैलेंज जीत चुका हूं
साथ ही सभी हिंदुओं को हर परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ खड़ा होने की बात भी कही है। मंच पर लगे बैनर में भी हिंदू राष्ट्र के नारे दिखाई दिए, इसके साथ ही कई संत महात्मा व धार्मिक संस्थानों से जुड़ी हस्तियां भी मंच पर विराजमान थी। वहीं पंडित प्रकाश टाटा की 1 करोड़ की चुनौती पर धीरेंद्र कृष्ण बोले मैं कोई फरमाइसी गीत नहीं हूं, कितनी बार चैलेंज जीत चुका हूं। लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ये सब करते हैं।
छतरपुर से संजय अवस्थी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”807463595″]
