मंच पर महिला कलाकार के साथ अश्लील हरकत करने वाले कर्मचारी की सेवाएं समाप्त

मंच पर महिला कलाकार के साथ अश्लील हरकत करने वाले कर्मचारी की सेवाएं समाप्त

छतरपुर, डेस्क रिपोर्ट। शासकीय सेवक द्वारा एक महिला कलाकार के साथ मंच पर की गई अश्लील हरकत (obscene act) की सजा उसे मिली है। उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। ये कर्मचारी नगर पालिका में मस्टरकर्मी था।

एक शासकीय सेवक द्वारा लोक कलाकार के अपमान का एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने प्रदेश को शर्मसार कर दिया है । दरअसल हर साल की तरह इस साल भी छतरपुर नगर पालिका परिषद द्वारा मेला जल बिहार का आयोजन किया गया।  ये आयोजन 18 अक्टूबर को कार्यालय के मैदान में किया गया जिसमें राई नृत्य करने वाली महिला लोक कलाकारों को बुलाया गया था।

ये भी पढ़ें – Ujjain: होलसेल व्यापारी के साथ हुई धोखाधड़ी, 1 करोड़ से ज्यादा के आभूषण लेकर फरार हुआ युवक

जब मंच पर महिला कलाकार मंच पर नृत्य कर रही थी तभी मस्टरकर्मी मुकेश श्रीवास मंच पर चढ़ गया और एक  कलाकार के साथ अश्लील हरकत करने लगा। घटना का वीडियो वायरल हुआ जिसकी शिकायत नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया के पास पहुंची।

ये भी पढ़ें – दिवाली पर कर्मचारियों के परिजनों को मिला अनुकंपा नियुक्ति का तोहफा, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने सीईओ ओमपाल सिंह भदौरिया को जाँच कर एक्शन के निर्देश दिए। वायरल वीडियो में मुकेश श्रीवास जिस महिला कलाकार के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है उसके बयान लिए गए जिसमें उसने मुकेश श्रीवास द्वारा हरकत किये जाने की बात कही। सीईओ ने कर्मचारी के व्यवहार को कदाचरण और नगर पालिका की छवि को धूमिल करने वाला मानते हुए मस्टरकर्मी मुकेश श्रीवास की सेवाएं समाप्त (employee’s services terminated) कर दी।

[dgv_vimeo_video id=”762645195″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews