कमलनाथ का ऐलान ‘नकुलनाथ ही होंगे कांग्रेस उम्मीदवार’, बोले ‘कांग्रेस ने शुरु की लोकसभा चुनाव की तैयारियां’

Kamalnath

OBC Reservation

Kamal Nath said that Nakul Nath will be Congress candidate : कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी है और छिंदवाड़ा से नकुलनाथ ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होने कहा कि जैसे ही AICC नाम की घोषणा करेगी, नकुलनाथ आधिकारिक रूप से लोकसभा के उम्मीदवार होंगे। बता दें कि एक दिन पहले खुद नकुलनाथ ने खुद लोकसभा चुनाव के लिए अपने नाम की घोषणा की थी।

‘नकुलनाथ ही होंगे कांग्रेस उम्मीदवार’

विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद से सियासी हलकों में ये अटकलें लगाई जा रही थी कि इस बार संभवत: कमलनाथ छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी हो सकते हैं। लेकिन एक दिन पहले खुद नकुलनाथ ने अपने पिता की मौजूदगी में एक सभा में घोषणा की कि छिंदवाड़ा से वही आम चुनावों के उम्मीदवार होंग। इसके बाद अब कमलनाथ ने भी पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि ‘कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरु कर दी है। तरह तरह की अफवाहें उड़ी लेकिन अब शुरुआत हो गई है। कांग्रेस पार्टी जैसे हमेशा चुनाव की तैयारी करती है, वैसे ही इस बार भी करेगी। और जैसे ही एआईसीसी घोषित करती हैं, नकुलनाथ जी छिंदवाड़ा से उम्मीदवार होंगे।’ इसी के साथ उन्होने कहा कि वो हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे।

कमलनाथ करेंगे चुनाव प्रचार

बता दें कि मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से सिर्फ छिंदवाड़ा की एक सीट ही कांग्रेस के पास है और नकुलनाथ मौजूदा सांसद हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार तरह तरह की अफवाहें ज़ोर पकड़ रह थीं। इनमें कभी ये सुनने में आता कि कमलनाथ खुद छिंदवाड़ा सीट से चुनाव लड़ेंगे तो कभी ये भी कहा जाने लगा था कि नकुलनाथ कांग्रेस छोड़ सकते हैं। लेकिन आज तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कमलनाथ ने कह दिया है कि नकुनलाथ ही छिंदवाड़ा से कांग्रेस के उम्मीदवार होंग और पार्टी द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा के बाद उनके नाम पर मुहर लग जाएगी। इसी के साथ उन्होने कहा कि कांग्रेस ने तैयारियां शुरु कर दी है और वो हमेशा ही तरह इस बार भी कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”910323621″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews