एमपी गजब है आबकारी विभाग का अनोखा कारनामा

Police arrested a husband-wife duo for illegally selling foreign liquor

Police arrested a husband-wife duo for illegally selling foreign liquor

छिंदवाड़ा, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में भले ही शराबबंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मोर्चा खोल रखा हो और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मंशा जता चुके है की प्रदेश में शराबबंदी को लेकर जल्द अभियान शुरू किया जाएगा  लेकिन आबकारी विभाग के कारनामें मुख्यमंत्री की मंशाओं को पलीता लगा रहे है, छिंदवाड़ा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है वायरल हो रहे इस वीडियो में ऑटो में लाउड स्पीकर लगाकर सस्ती शराब बेचने का प्रचार किया जा रहा है। इस वीडियो ने एक बार फिर विपक्ष को सरकार पर हमला बोलने का मौका दे दिया है।

यह भी पढ़ें… MP News : 10 दिनों के अंदर जादू टोने के शक में हुई 3 हत्याएं

वीडियो छिंदवाड़ा का बताया जा रहा है जिसमें ऑटो में लाउड स्पीकर लगा कर बाकायदा लोगों को बताया जा रहा है कि सस्ती शराब खरीदे, जिसमें 130 का क्वाटर 50 का यानि 70 रुपये कम में मिल रहा है, सोशल मीडिया में छाया यह वीडियो सरकार की फजीहत करवा रहा है एक तरफ़ मध्यप्रदेश में जोरदार तरीके से शराब को लेकर विरोध जारी है खुद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराब को लेकर शराब दुकानों तक पर पत्थर चला चुकी है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उमा भारती के इस अभियान पर सहमति जताते हुए जल्द ही प्रदेश में शराबबंदी की बात कही थी लेकिन अब इस तरह के वीडियो सरकार की फजीहत करवा रहे है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews