परीक्षा नहीं होने से अधर में अटका बच्चों का भविष्य

परीक्षा नहीं होने से अधर में अटका बच्चों का भविष्य

मंदसौर/ तरुण राठौर। सीबीएससी वालों की परीक्षा नहीं होने से कई बच्चों का भविष्य अधर में अटक गया है। ऐसे में वो करें तो क्या करें, उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। आगे की तैयारी करें या परीक्षा होने का इंतजार। जबकि एमपी बोर्ड की परीक्षा हो चुकी है, उनका रिजल्ट भी बहुत जल्द आ जाएगा।

लॉकडॉउनशुरू होने के दौर सीबीएसी बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। लेकिन फिर बीच में ही स्थगित कर दिया था, जिसको लेकर अब तक कोई निर्देश नहीं आए है। जबकि बोर्ड द्वारा उस समय बताया गया कि कोरोना का प्रकोप कम होते ही नियमों का पालन करते हुए बची हुई परीक्षा करा दी जाएगी। किन्तु 2 महीने बाद जब धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो रही है, उसके बाद भी बोर्ड ने बच्चों के भविष्य को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। जबकि सरकार द्वारा सितम्बर से कॉलेज खोलने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में यदि बोर्ड जुलाई में बची परीक्षा कराता है तो रिजल्ट कब तैयार होगा। कब बच्चे कॉलेज में एडमिशन लेंगे। जिसको लेकर संसय बना है। जबकि अमूमन 12 वीं का एक्जाम मार्च में होती है और मई में रिजल्ट आ जाता है। जिसके बाद बच्चे अपने आगे के भविष्य को लेकर प्लानिग करते है। लेकिन इस बार कोरोना के चलते बच्चों के भविष्य पर ग्रहण लग गया है। क्योंकि जून भी खत्म होने को है पर बची परीक्षा नही हुई है। ऐसे में रिजल्ट की बात करना ही बेमानी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews