प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस से हुई झड़प

कांग्रेस और पुलिस की झड़प

दमोह, आशीष कुमार जैन।  जिला कांग्रेस कमेटी (district congress committee) के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (pradhan mantri awas yojna) के तहत बनाए जाने वाले मकानों एवं कुटीरो का पैसा बंदरबांट किए जाने के मामले में रैली (rally) निकालकर नगर पालिका (municipality) का घेराव करते हुए पुतला दहन किया गया। इस पुतला दहन के दौरान पुलिस कर्मियों से हुई झड़प में एक कांग्रेस कार्यकर्ता (congress worker) घायल (injured) हो गया। वही कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आवास योजना के मामले में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।

जिला कांग्रेस कमेटी, किसान कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस के साथ अनेक विंग के द्वारा एक रैली निकाली गई। इस दौरान दमोह नगर पालिका का घेराव किया गया। नगर पालिका का घेराव किए जाने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला लेकर आए । इस पुतले को पुलिस कर्मियों ने छीनने का प्रयास किया। उसी दौरान हुई झड़प में एक कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गया। जिसके बाद कांग्रेस के लोगों ने पुलिस प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री एवं मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। और ये नारेबाजी काफी देर तक नारेबाजी चलती रही।

यह भी पढ़ें… Betul News : पुलिस का नवाचार, अभया स्कॉड लगाएगा मनचलों पर लगाम, महिला दिवस पर होगी शुरुआत

वहीं नगर पालिका सीएमओ को जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपे जाने के बाद कार्यवाही की मांग की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय टंडन ने पूर्व कांग्रेस विधायक और वर्तमान भाजपा के उपचुनाव प्रत्याशी राहुल सिंह पर भी आरोप लगाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वे लोग जनता की समस्याओं को लेकर लगातार आंदोलन करते रहे हैं और करते रहेंगे। ऐसे में वर्तमान भाजपा नेता राहुल सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर पालिका सीएमओ ने ज्ञापन स्वीकार कर लिया है। साथत ही जांच के बाद कार्यवाही का भी आश्वासन दिया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews