कई जिलों में छाएंगे बादल, क्या होगी बारिश? क्या चलेगी हीटवेव? पढ़े प्रदेश के मौसम का ताजा हाल

मार्च से मई तक 15 से 20 दिन तक हीट वेव चलने और अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है।
MP weather

MP Weather Update : मार्च महीने में मौसम में कई उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। पहले दूसरे हफ्ते में तापमान चढ़ेगा और दिन में गर्मी का अहसास होगा।इस दौरान बादल छाएंगे लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं। तीसरे चौथे हफ्ते में वेस्टर्न डिस्टरबेंस हवाओं के रूख बदलने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते तापमान गिरेगा, बादल छाएंगे और बारिश की स्थिति बनेगी।

मार्च अंत में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है।आज सोमवार को मौसम साफ और शुष्क रहेगा।तापमान में हल्का उतार चढ़ाव हो सकता है। हालांकि कहीं कहीं बादल छा सकते है, लेकिन बारिश के आसार नहीं है। ग्वालियर-चंबल में तेज धूप खिली रहेगी।मार्च से मई तक 15 से 20 दिन तक हीट वेव चलने और अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है।

MP Weather : कैसा रहेगा मार्च का पहला दूसरा हफ्ता

  • पहले हफ्ते में इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक रहेगा लेकिन भोपाल, सागर, रीवा, शहडोल और चंबल संभाग में रात का तापमान सामान्य रहने का अनुमान है।
  • इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल में दिन का पारा 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।
  • दूसरे हफ्ते में तापमान इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक लेकिन भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग में तापमान सामान्य रहेगा।दोनों हफ्तों में बादल छाएंगे लेकिन बारिश नहीं।

MP Weather : कैसा रहेगा मार्च का तीसरा चौथा हफ्ता

  • तीसरे हफ्ते में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान इंदौर संभाग में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक तो शेष प्रदेश में न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री रहेगा।
  • पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है ।
  • मार्च अंत में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से रीवा और शहडोल संभाग में न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री तो भोपाल सहित शेष प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक रहेगा ।
  • जबलपुर, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है ।ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग के कुछ जिलों में हीट वेव का असर रहेगा ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews