10 हज़ार गायों को मिलेगा आश्रय, शुरू हुई भोपाल की हाईटेक गौशाला की तैयारियां, कलेक्टर सिंह मौके पर

Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में गौ माता की सुरक्षा और देखभाल के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इसके तहत भोपाल में 10,000 गायों की क्षमता वाली एक हाईटेक गौशाला का निर्माण किया जाएगा।
Bhopal News

Bhopal News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिशा निर्देश के तहत राजधानी भोपाल के सुखी सेवनिया क्षेत्र के बरखेड़ी अब्दुल्ला में एक बड़ी और अत्याधुनिक गौशाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिसमें 10000 गायों को रखने की क्षमता होगी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्थल का निरीक्षण करते हुए इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण की गति तेज करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि गौशाला का निर्माण एक माह के अंदर पूरा किया जाएगा। गौशाला में भोपाल शहर और उसके आसपास के क्षेत्र से संरक्षण के लिए सड़क पर घूम रही गोवंश को लाकर रखा जाएगा। शुरुआत में इस गौशाला में 2000 गायों को रखने की क्षमता होगी इसके बाद यह बढ़कर 10000 गायों तक की क्षमता वाली गौशाला बन जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अहम पहल

इस तरह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गौ माता की सुरक्षा और सेवा को लेकर एक अहम पहल शुरू की है जो न सिर्फ भोपाल बल्कि मध्य प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों जैसे इंदौर और ग्वालियर में भी लागू होगी। इस पहल का उद्देश्य उन गौ माता को सुरक्षा प्रदान करना है, जो अक्सर सड़कों पर घूमती नजर आती हैं और हादसों का शिकार हो जाती है। कई बार यह गौ माता किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाती है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के इस प्रयास से न केवल गौ माता की रक्षा होगी, बल्कि आम जनता को भी इससे लाभ होगा। यह पहल मध्य प्रदेश में इस प्रकार का पहला प्रयास है, जहां गौ माता की सुरक्षा को लेकर इतने बड़े स्तर पर कदम उठाए जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”1028762183″]

गौ माता की सुरक्षा में ऐतिहासिक कदम

अब तक इस प्रकार की सुरक्षा और सेवा के लिए किसी भी नेता ने, किसी भी राज्य सरकार ने यहां तक की मध्य प्रदेश में भी अब तक किसी भी मुख्यमंत्री ने इतना प्रभावी प्रयास नहीं किया था। मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस प्रयास को एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, जो गौ माता के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लिए एक सकारात्मक बदलाव लाएगा।

गोशाला प्रोजेक्ट के लिए जरूरी इंतजाम

निर्माण के दौरान जल संसाधन विभाग विद्युत विभाग नगर निगम और जनपद के अधिकारियों के साथ मिलकर सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे ताकि निर्माण में कोई रुकावट ना आए और यह प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो सके इस परियोजना के पूरा होने के बाद भोपाल और आसपास के इलाकों में गोवंश की देखभाल के लिए सुरक्षित और स्थाई उपाय होगा।

[dgv_vimeo_video id=”1028762723″]

10 करोड़ रुपये की परियोजना

जिला पंचायत फंदा की ग्राम पंचायत बरखेड़ी अब्दुल्ला में बनने वाली इस गौशाला के निर्माण की लागत लगभग 10 करोड रुपए निर्धारित की गई है। आपको बता दें, इस गौशाला का निर्माण कार्य 6 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और इसका संचालन नगर निगम भोपाल द्वारा किया जाएगा। इस कदम से न केवल गौवंश को राहत मिलेगी, बल्कि शहर में भी सड़क हादसों को कम करने में मदद मिलेगी।

भूमि आवंटन और जल्द ही भूमि पूजन की योजना

भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब नगर निगम इस गौशाला का संचालन करेगा। आपको बता दें, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा भूमि पूजन के लिए तारीख तय की गई थी, हालांकि किसी कारणवश कार्यक्रम टल गया है कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों को आवश्यक तैयारी के लिए निर्देश दिए हैं ताकि इस परियोजना को शीघ्र ही किया जा सके।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews