छतरपुर घटना और जन्माष्टमी पर कांग्रेस के बयानों पर सीएम डॉ मोहन यादव की दो टूक, देखें क्या कहा सीएम ने

सीएम डॉ मोहन यादव ने छतरपुर घटना और जन्माष्टमी के संबंध में कांग्रेस के बयानों पर तीखा जवाब दिया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब सीएम डॉ मोहन यादव सरकार ने राज्य की सभी स्कूलों और कॉलेज में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाने का आदेश दिया है।
cm

26 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा। इसको लेकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग छिड़ गई है। सीएम डॉ मोहन यादव सरकार ने राज्य की सभी स्कूलों और कॉलेज में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाने का आदेश दिया है। आपको बता दें, यह आदेश 21 अगस्त को दिया गया था। लेकिन अब कांग्रेस इस आदेश का विरोध कर रही है, कांग्रेस पार्टी का यह कहना है कि शिक्षण संस्थान शिक्षा का केंद्र है और इसे केवल इसके लिए ही रहने देना चाहिए। इसी बयान का पलटवार करते हुए डॉक्टर मोहन यादव ने अपना बयान दिया है।

CM मोहन यादव का जवाब

मीडिया से बातचीत करने के दौरान सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा, कि “भगवान श्री कृष्ण शिक्षा ग्रहण करने के लिए मध्य प्रदेश आए थे, उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा की क्या महत्वता है यह उन्होंने 5000 साल पहले भी बताई थी।” उन्होंने कहा, कि जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण को पूजने का सबसे अच्छा दिवस माना जाता है, यह दिन हमें सुदामा और कृष्ण की दोस्ती, भगवान श्री कृष्ण की वीरता और उनकी लीलाओं के बारे में बताता है।” इसलिए उन्होंने कहा, कि हमें भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी मध्यप्रदेश में बड़े ही धूमधाम से मनानी चाहिए, उन्होंने यह भी कहा,की भगवान श्री कृष्ण ने बड़ी ही विनम्रता से, भगवान परशुराम जी से सुदर्शन चक्र प्राप्त किया था यह हम सब का सौभाग्य है, अगर हम जन्माष्टमी के उत्सव पर उनके स्थान का स्मरण नहीं करेंगे, तो फिर हम मथुरा को क्यों स्मरण करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को मध्य प्रदेश में जन्माष्टमी का त्यौहार मनाने से इतनी ही दिक्कत है तो उन्हें भगवान श्री कृष्ण की जन्म नगरी मथुरा भी नहीं जाना चाहिए।”
[dgv_vimeo_video id=”1001910963″]

इमरान प्रतापगढ़ी ने बुलडोजर कार्यवाई पर क्या पोस्ट किया

आपको बता दें, इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर सीएम मोहन यादव के आदेश अनुसार बीते दिन हुई बुलडोजर कार्रवाई के सिलसिले में कहा, कि क्या यह न्याय है? छतरपुर मध्यप्रदेश में प्रशासन ने हाजी शहजाद का सिर्फ घर नहीं तोड़ा, बल्कि घर में खड़ी गाड़ियां भी बुलडोज कर दी। उन्होंने आगे पीएम नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा, की क्या आपकी सरकारें संविधान से चल रही हैं? क्या आपके मुख्यमंत्री आपका सबका साथ, सबका विकास के नारे को बुलडोजर के नीचे नहीं कुचल रहे हैं? इसके बाद उन्होंने सीएम डॉक्टर मोहन यादव को भी टैग किया है।


सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने छतरपुर में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई कानून का उल्लंघन करेगा, तो कानून अपने नियमों के अनुसार कार्रवाई करेगा। मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति या समूह कानून से ऊपर नहीं है और सभी को नियमों का पालन अवश्य करना होगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews