CM मोहन यादव ने मंदिर में की पूजन, वीडियो शेयर कर जताई रामलला के आगमन की खुशी

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav: देश भर में इस समय राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की धूम देखने को मिल रही है। हर जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। हर कोई राम की भक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अपने एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए रामलाल के आगमन की खुशी जताई है।

बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव ओरछा के रामराजा सरकार मंदिर में भी मनाया जाने वाला है और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। यहां पर बेतवा नदी के कंचना घाट पर एक लाख दीपक जलाए जाने वाले हैं और पूरा माहौल दीपावली जैसा नजर आने वाला है। मुख्यमंत्री यादव ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन की शुरुआत तुलसी मानस भवन में स्थित प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर में पूजन अर्चन के साथ की है।

सीएम यादव की सोशल मीडिया पोस्ट

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए वीडियो और तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह पूजन अर्चन करते हुए दिखाई दे रहे हैं और एक वीडियो है जिसमें राम मंदिर की झलक दिखाई पड़ रही है। तस्वीर और वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा बस कुछ क्षण शेष इसके बाद अपने सुंदर मंदिर में विराजमान होंगे श्री रामलला।

एक अन्य वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा है आ ही गए रघुनंदन, सजवा दो द्वारा द्वारा, स्वर्ण कलश रखवा दो, बंधवा दो बंधनवार।

मंदिर में सफाई और पूजन अर्चन

मध्य प्रदेश सीएम ऑफिस की ओर से भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर की गई है। जिसमें मुख्यमंत्री यादव को भगवान राम के चरणों में नतमस्तक होते और मंदिर की साफ सफाई करते हुए देखा जा रहा है। इस दौरान सीएम के चेहरे पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी साफ तौर पर दिख रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews