सीएम शिवराज ने BJP कार्यालय में किया योग, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

सीएम शिवराज ने BJP कार्यालय में किया योग, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)  ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर योगाभ्यास किया।  BJP मुख्यालय में आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day)  के मौके पर पार्टी कार्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया।  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)  भी शामिल हुए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य पदाधिकारियों के साथ योग किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि योग से हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। योग हमारे शरीर को अनेक बीमारियों से लड़ने की क्षमता देता है आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भी योग करें और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा भी बनाएँ।  

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने एक श्लोक के माध्यम से योग का महत्व बताया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को धन्यवाद भी दिया उन्होंने कहा- शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम् शरीर स्वस्थ और निरोग रहे, इसकी कला है योग। इस योग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के साथ दुनिया में प्रतिष्ठित किया है। आज दुनिया के 193 देश पर योग कर रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री जी का हृदय से अभिनंदन करता हूं।

ये भी पढ़ें – योग दिवस: पीएम बोले कोरोना में योग बना उम्मीद की किरण, दुनिया को मिला M-Yoga एप

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews