CM शिवराज ने पी दीदियों द्वारा बनाई चाय और कहा दीदियों को बनाएंगे सशक्त

CM शिवराज ने पी दीदियों द्वारा बनाई चाय और कहा दीदियों को बनाएंगे सशक्त

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  मोतीमहल में संभागायुक्त कार्यालय परिसर में लगी प्रदर्शनी देखने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan), केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar), राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित उत्पाद देखे और दीदियों द्वारा बनाई गई चाय भी पी।  चाय पीने के बाद मुख्यमंत्री ने इसकी तारीफ की और कहा कि  दीदियों को सशक्त बनाएंगे।

मोतीमहल परिसर में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने महिलाओं के स्व -सहायता समूहों ने एक प्रदर्शनी लगाकर लोकल फ़ॉर वोकल की सफल दास्ता गढ़ी है। प्रदर्शनी में ग्वालियर का सेंड स्टोन भी प्रदर्शित किया गया है ,  एक जिला एक उत्पाद में शामिल ग्वालियर जिले के सैंड स्टोन टाइल्स की खाड़ी देशों सहित दुनियाँ के अन्य धनवान देशों में धूम है।
प्रदर्शनी में ग्वालियर शहर में स्मार्ट सिटी के तहत  किये गये हेरिटेज के कार्य़, ग्रीन स्पेस की उपलब्धता तथा सुव्यवस्थित यातायात के लिए प्रस्तावित स्मार्ट रोड एवं मोबलाइजेशन से संबंधित कार्यो को दर्शाया गया है। स्मार्ट सिटी के तहत  शहर के इतिहास की विरासत सहेजी जा रही है। साथ ही नागरिकों को अत्याधुनिक सुविधायें भी दी जा रहीं हैं।

प्रदर्शनी में दर्शाया गया है कि ग्वलियर में अमृत योजना  के तहत अत्याधुनिक एवं सुनियोजित तरीके से मूर्त रूप ले रहे पेयजल व सीवर के काम ग्वालियर शहर में विकास की नई इबारत लिख रहे हैं।  स्वच्छता के क्षेत्र में अव्वल बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश  सरकार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर,  ओम प्रकाश सखलेचा, महेन्द्र सिंह सिसोदिया व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत सिंह कुशवाह व राज्य मंत्री  ओ पी एस भदौरिया व  सुरेश राठखेड़ा एवं सांसद  विवेक नारायण शेजवलकर भी मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ प्रदर्शनी देखने पहुँचे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews