मध्यप्रदेश में ओपन बुक पद्धति से होंगी कॉलेज की परीक्षाएं, आदेश जारी

mp COLLEGE students

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश (MP) में कोरोना संक्रमण (Corona infection) के बढ़ते प्रभाव के चलते उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) ने कॉलेज स्टूडेंट्स (College Student) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अब ओपन बुक प्रणाली  (Open book system) से ली आयोजित की जाएंगी।

उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी डॉ धीरेन्द्र शुक्ल के हस्ताक्षरों से जारी आदेश में प्रदेश के सभी पारम्परिक, निजी , एवं दूरस्थ विश्वविद्यालयों के कुलसचिव एवं सभी शासकीय, स्वशासी, अनुदान प्राप्त अशासकीय और अशासकीय कॉलेज  के प्राचार्यो को निर्देशित किया गया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्नातक प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और अंतिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर एवं चतुर्थ सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं ओपन बुक पद्धति से आयोजित की जाएँगी।

ये भी पढ़ें – विजेश लूनावत को याद कर बोले कैलाश विजयवर्गीय- मिलने का वादा कर कहां चले गए

आदेश में कहा गया है स्नातक अंतिम वर्ष एयर स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं जून 2021 में आयोजित की जाएँगी और परीक्षा परिणाम जुलाई 2021 में घोषित किया जायेगा।  वहीं स्नातक प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं जुलाई 2021 में आयोजित की जाएँगी तथा परीक्षा परिणाम अगस्त 2021 में घोषित किया जायेगा। इसके अलावा स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर शेष प्रायोगिक परीक्षाएं ओपन बुक पद्धति से परीक्षा की समाप्ति पर आयोजित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें – नए कोविड केयर सेंटर खोलने पर शिवराज सरकार ने लगाया प्रतिबंध, आदेश जारी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews