कॉम्प्लेक्स ने दीवालों पर लगाये बोतलों में पौधे, अब लोगों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

कॉम्प्लेक्स ने दीवालों पर लगाये बोतलों में पौधे, अब लोगों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

सेवढा, राहुल ठाकुर । सेवढा नगर में बोतलों में बना गार्डन आज कल में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल , नगर परिषद सेवढा के कार्यालय की बिल्डिंग की दीवारें जिस पर मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक , दीवारों पर कचड़े के ढेरों से कोल्ड्रिंक्स की बोतलों को उठाकर उन्हें काटकर उन्हें अलग अलग रंगों में पेट कर दीवारों पर लटका दिया।  साथ ही उसमें अलग -अलग फूल वाले पौधों को रोपा गया।  जिसे देख लोगो ने प्रशासन और  एसडीएम अनुराग निंगवाल , नगर परिषद सेवढा , सीएमओ नागेंद्र सिंह गुर्जर , द्वारा किये  गये  प्रयास  की काफी तारीफ की । और उन्हें काफी सराहा भी  जा रहा है ।

यह भी पढ़े … सोनू सूद ने की पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश , कार जब्त उन्हें भी भेजा गया घर

इस प्रयास से नगर परिषद सेवढा स्थित काम्प्लेक्स की बिल्डिंग में चार चांद लगने जैसा प्रतीत हो रहा है। वहीं क्लीन इंडिया व ग्रीन इंडिया अभियान के तहत शुद्ध वातावरण सेवढा का रहे , इस पर भी नगरीय प्रशासक द्वारा समय- समय पर यह ठोस कदम भी उठाए जा रहे हैं ।

जिसने भी देखा वह भी अपने घरों में पौधे लगाने की बात कही :- नगर परिषद काम्प्लेक्स की बिल्डिंग को विगत सप्ताह से जो भी देखता है या किसी काम से नगर परिषद के कार्यालय में आता है,  वह अपना टाइम दीवारों पर लगाये गए पौधों को देता है , और इस विधि का उपयोग कर अपने घर आकर्षक माहौल देने की बात अपने मन मे उतार लेता है।  नगर परिषद प्रशासक का यह कदम अब लोगों को प्रेरित करने  का काम कर रही है। कचड़े के ढेर से उठाई गई बोतलो का उपयोग कर , उसे सुसज्जित कर फिर से कारगर सिद्ध करने का काम स्थानीय प्रशासन के द्वारा किया गया। जो वाकई सराहनीय है ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews