बोले विवेक तंखा “मोहन के राज में मीरा के साथ अन्याय क्यों!”, नामांकन निरस्ती को लेकर विवेक तंखा से आज मिलेंगी मीरा यादव

बोले विवेक तंखा “मोहन के राज में मीरा के साथ अन्याय क्यों!”, नामांकन निरस्ती को लेकर विवेक तंखा से आज मिलेंगी मीरा यादव

MP News: एमपी में खजुराहो लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार मीरा यादव के नामांकन को रिजेक्ट कर दिया गया। जिसके चलते आज मीरा यादव नामांकन निरस्ती को लेकर विवेक तंखा से मुलाकात करेंगी। बता दें कि मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को एक बड़ा झटका है। एमपी के खजुराहो लोकसभा सीट से सपा ने अपना उम्मीदवार मीरा यादव को बनाया था। जहां पर वो बीजेपी उम्मीदवार वीडी शर्मा के खिलाफ मैदान में उतारी थी। इसी बीच मीरा यादव को लेकर विवेक तंखा ने भी सरकार को घेर लिया।

मीरा यादव को लेकर क्या बोले विवेक तंखा

मीरा यादव के नामांकन निरस्ती को लेकर विवेक तंखा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए लिखा कि ‘खजुराहो लोक सभा नामांकन रद्द। मोहन के राज में मीरा के साथ अन्याय ! आखिर क्यों यादव समाज की इस वीरांगना से इतना डर गयी भाजपा कि यह कुचक्र रचना पङा। ज़रा सोचिए’।

मीरा यादव आज विवेक तंखा से करेंगी मुलाकात

मीरा यादव आज विवेक तंखा से नामांकन निरस्ती को लेकर मुलाकात करेंगी। वो नामांकन निरस्ती के कानूनी पहलुओं को समझकर ही आगे ही रणनीति तैयार कर सकती है। इसके लिए वो विवेक तंखा से मुलाकात करेंगी। बता दें कि मीरा यादव खुजराहो लोकसभा सीट से सपा उम्मीवार थी। जिनके नामांकन फॉर्म को रद्द कर दिया गया है।

रद्द हुआ मीरा यादव का नामांकन

बता दें कि मीरा यादव का नामांकन रद्द कर दिया गया। नामांकन रद्द करने के पीछे वजह बताई गई कि मीरा यादव ने फॉर्म में अपने हस्ताक्षर नहीं किए थे। साथ ही उन्होंने कई डॉक्यूमेंट भी फॉर्म में नहीं लगाया। जिस कारण से उनका नामांकन रिजेक्ट कर दिया गया। जिसके बाद सपा कार्यकर्ता ने कहा कि हमने लिखित में जानकारी मांगी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews