
सतना/ पुष्पराज सिंह बघेल। कोरोना काल मे जहाँ आम मध्यम वर्गीय इंसान खासा प्रभवित हुआ है। वही अब बढ़े पेट्रोल डीजल के दामों ने आसमान छूती महंगाई के संकेत दे दिए है। ऐसे में भला विपक्ष कैसे शांत बैठता। लिहाजा प्रदेश भर में कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया।
सतना में भी कांग्रेस ने जिला और तहसील स्तर पर घेराव किया। कांग्रेस नेत्री और जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ रश्मि सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओ ने केंद्र सरकार को आड़े हाँथों लेते हुए जमकर निशाना साधा है। डीजल पेट्रोल के बढ़े दामों को लेकर केंद्र सरकार की नीति को गलत ठहराया है। जिसमें आमजन, किसान, व्यपारी सभी की कमर तोड़ दी है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

