जबलपुर में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

जबलपुर में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

जबलपुर/ संदीप कुमार। जबलपुर में 17 दिन के भीतर ही पेट्रोल-डीजल के दामों में 10 रु तक कि बढ़ोत्तरी हुई है। पहले कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन और उसके बाद पेट्रोल-डीजल की दामों में बेतहाशा वृद्धि से आमजन परेशान हो रहे है। राजधानी से संस्कारधानी तक पेट्रोल -डीजल के मूल्य की वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी धरना दिया। जबलपुर में भी पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने सिविक सेंटर पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरन कांग्रेसियों ने सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया।

पूर्व मंत्री ने बताया कि महज 17 दिनों से लगातार पेट्रोलियम पदार्थ के दाम बढ़ रहे हैं जिसका कि कांग्रेस ने अब विरोध करना शुरू कर दिया है। पूर्व मंत्री की माने तो इस वैश्विक महामारी के बीच जनता आज आर्थिक रूप से परेशान हो चुका है। ऐसे में सरकार को राहत पहुँचना चाहिए पर सरकार जनता की मदद न करके पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ रही है। आने वाले समय में कांग्रेस सरकार को घेरने की एक नई रणनीति बनाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews