महंगाई को लेकर कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, बैलगाड़ी पर रखी मोटरसाईकल, तो कहीं नेताओं ने चलाई साईकल

महंगाई को लेकर कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, बैलगाड़ी पर रखी मोटरसाईकल, तो कहीं नेताओं ने चलाई साईकल

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। देश में पेट्रोल डीजल (Petrol- Diesel) के दाम सातवें आसमान पर हैं इस महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी हैं। लोग महंगाई का कट्टरता से विरोध कर रहे हैं। वहीं आज डबरा में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई का अनोखा विरोध जताया जिसमें कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी के ऊपर मोटरसाईकल रखी और स्वयं साईकल पर सवार होकर निकले। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी शिवराज सरकार मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए गए।

य़े भी देखें- सरकार के सामने झुका Twitter, नियुक्त किया Resident Grievance Officer

आपको बता दें कि आज एनएसयूआई (NSUI)  के बैनर तले कांग्रेसियों ने नगर के अंबेडकर चौराहे से रैली निकाली जो सिंधिया चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कांग्रेसियों ने सबसे आगे बैलगाड़ी निकाली जिस पर मोटर साईकल रखकर संदेश दिया की अब लोगों का पेट्रोल के बढ़ते दामों के चलते वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है, तो वहीं पीछे कांग्रेसी साईकल चलाते हुए निकले और शिवराज- मोदी के विरोध में नारे लगाए।

य़े भी देखें-Bhopal News: देर रात चली रईसजादों की पार्टी, पुलिस की दबिश, बार मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

रैली में क्षेत्रीय विधायक सुरेश राजे मुख्य रूप से शामिल हुए उनका कहना था कि हमारे प्रधानमंत्री ने महंगाई इस कदर बढ़ा दी है अब लोगों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हम विपक्ष में है और अपनी भूमिका निभा रहे हैं। हमारा उद्देश्य यह है कि सरकार इस कुंभकरण की नींद से जाग जाए क्योंकि इस महंगाई से हर आम आदमी परेशान है और सरकार है कि सुनने को तैयार नहीं है। कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन में विधायक सुरेश राजे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रंगनाथ तिवारी, सहित अनेकों कांग्रेसी मौजूद रहे।

https://vimeo.com/573572383

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews