कंजरो के ठिकानों पर लगातार दबिश, 25 लाख की शराब और सामग्री जब्त 

कंजरो के ठिकानों पर लगातार दबिश, 25 लाख की शराब और सामग्री जब्त 

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। मुरैना में हुए जहरीली शराब कांड के बाद सख्ती के आदेश के चलते ग्वालियर आबकारी विभाग  अवैध शराब माफिया (Liquor Mafia) को जड़ से उखाड़ फेंकने का प्रयास कर रहा है, कच्ची हाथ भट्टी मदिरा निर्माण को लेकर प्रसिद्ध पेशेवर कंजर जाति के लोगों के लिए इस समय डबरा भितरवार अनुविभाग मैं आबकारी विभाग की टीम रोज  छापामार कार्रवाई कर रही है जो शराब माफिया के लिए आफत बनी हुई है।

ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह एवं सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा के निर्देश पर इस समय ग्वालियर जिले का  आबकारी महकमा  अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री पर पैनी नजर जमाये हुए है। मुखबिर से सुचना  मिलते ही आबकारी कंट्रोल रूम  प्रभारी सुरेंद्र सिंह राठौर टीम के साथ कार्रवाई के लिए निकल पड़ते हैं।  गुरूवार को कंट्रोल रूम प्रभारी ने आबकारी उप निरीक्षक आमीन खान एवं भितरवार और डबरा के पुलिस बल की सहायता से बसई गांव के नहर किनारे  कंजरो के ठिकानों पर कार्रवाई की।  इस कार्रवाई में लगभग 250 हजार लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई एवं 40,000 किलो गुड लहान जब्त  किया गया जिसकी  अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए आंकी गई है।  उक्त गुड लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया एवं कंजरों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1 ) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews