कोरोना कर्फ्यू में दिखाई दी सख्ती, निर्धारित समय निकलते ही एक्शन में आया प्रशासन

कोरोना कर्फ्यू में दिखाई दी सख्ती, निर्धारित समय निकलते ही एक्शन में आया प्रशासन

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर में 7 दिन के लिए प्रभावी कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) का सख्ती से पालन कराने प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर उतर गए है। छूट का समय निकलते ही मैदानी अमला सक्रिय हो गया और उन्होंने सब्जी के ठेलों को हटवा दिया और दुकानों को बंद करा दिया।

ग्वालियर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने आज गुरुवार से 7 दिन के लिए ग्वालियर जिले में  कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew)  लगा दिया है।  आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी अन्य सेवाओं को इस दौरान प्रतिबंधित किया गया है।  प्रशासन के अधिकारियों के कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew)  का सख्ती से पालन कराने हिदायत दी गई। जिसका असर सुबह से दिखाई दिया। प्रशासन के अधिकारी फील्ड में उतर गए।

ये भी पढ़ें – अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह, कहा- स्थिति नियंत्रण में, की जा रही व्यवस्थाएं 

कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) में सब्जी, फल, दूध, अंडे, ब्रेड आदि की बिक्री के लिए सुबह 6 बजे से 10 बजे तक का समय निर्धारिय किया गया  उसके बाद इन पर प्रतिबन्ध। मुरार में जब सब्जी वाले और अंडे ब्रेड वाले दुकानदार निर्धारित समय के बाद भी सब्जी बेचते दिखाई दिए तो एसडीएम पुष्पा पुषाम और उनकी टीम ने उन्हें हटा दिया और एनाउंसमेंट कर सभी से कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) के नियमों का पालन करने की अपील की।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews