Mandsaur News : सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में ब्लास्ट, मचा हड़कंप

Mandsaur News

Mandsaur News : मध्यप्रदेश के मंदसौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मंदसौर कोर्ट में सुनवाई के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। जिसकी वजह से हड़कंप मच गया। दरअसल, यह ब्लास्ट एसी में खराबी की वजह से हुआ है। ब्लास्ट होने के बाद सभी कोर्ट रूम से बाहर भाग कर आ गए। आग इतनी तेज हो गई कि आग की लपटें उठने लगी और पूरे रूम में धुंआ-धुंआ हो गया।

Mandsaur News : किसी को कोई जनहानि नहीं

तुरंत दमकल विभाग की टीम को इसकी सुचना दी गई तो नगरपालिका की दो फायर फाइटर टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। ये हादसा दोपहर में हुआ है। कोर्ट रूम में एसी चल रहा था तभी अचानक हुई खराबी की वजह से ये हादसा हो गया। हालांकि इसमें किसी को भी कोई हानि नहीं हुई है। इतना ही नहीं न्यायालय की बेशकीमती फाइलें भी बच गई। वो भी नहीं जली जिसकी वजह से सभी ने राहत की सांस ली।

जानकारी के मुताबिक, न्यायालय परिसर के अंदर कुटुंब न्यायालय चलता है। वहां पर लगे एसी में अचानक ब्लास्ट हो गया था। इसको लेकर वकील पुखराज दशोरा द्वारा बताया गया है कि कोर्ट परिसर के अंदर किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है सभी बच गए। हालांकि आग की तेज लपटों की वजह से धुआं हो गया। आग पर काबू पा लिया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews