Dabra News: छपरा गाँव के पूर्व सरपंच की सोते वक्त कुल्हाड़ी मारकर हत्या, वजह अनजान

dabra, murder

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। ग्राम पंचायत छपरा (chhapra) के पूर्व सरपंच विजय सिंह जाट की सोते समय कुल्हाड़ी (axe) से वार कर निर्मम हत्या (killing) कर दी गई। हत्या (murderer) करने वाला गांव का ही रहने वाला युवक है घटना के बाद पुलिस (police) ने उसे भी गिरफ्तार (arrested) कर लिया गया है। हत्या किन कारणों के चलते हुई यह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा में देर रात घटित हुई।

यह भी पढ़ें… MP News: अतिथि विद्वानों के पक्ष में जबलपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राज्य शासन को नोटिस

बता दें कि छपरा गतारी गांव के पूर्व सरपंच विजय सिंह जाट बीती रात घर के बाहर सो रहे थे। उनके साथ उनका 10 वर्षीय नाती भी था। बगल की खाट पर उनका भाई भी सो रहा था। देर रात गांव का ही रहने वाला युवक कमल शाक्य आया और उसने बिना बात किए पूर्व सरपंच पर कुल्हाड़ी से दो बार वार किए जो उनके सिर पर लगे। भाई के जागने पर वह तत्काल मौके से भाग गया। बाद में उन्हें घायस अवस्था में ग्वालियर ले जाने लगे तो रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

dabra, murder

घटना की सूचना लगते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना प्रारंभ किया। थोड़ी देर बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी दोनों साथ में रहते थे उनका प्रतिदिन उठना बैठना था। किन कारणों के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस बारीकी से मामले की छानबीन में जुटी है साथ ही आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किस कारण के चलते उसने पूर्व सरपंच की हत्या की।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews