पति की बेरहमी से परेशान महिला पहुंची थाने, मारपीट सहित कई धाराओं में केस दर्ज

dabra news

Dabra News : मध्य प्रदेश के डबरा से हाल ही में एक खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि डबरा सिटी थाना के अंतर्गत एक महिला के साथ उसके पति ने बेहरमी के साथ मारपीट की। महिला का पति उसके साथ रोजाना मारपीट करता था जिससे परेशान होकर वह पुलिस थाने पहुंचीं। महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत करवाई। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को लेकर पहले महिला का मेडिकल करवाया और उसके बाद उसके पति के खिलाफ मारपीट सहित कई धाराओं में केस दर्ज करा। चलिए जानते हैं पूरा मामला

ये है पूरा मामला

[dgv_vimeo_video id=”875101875″]

डबरा के मानिकपुर कॉलोनी की रहने वाली महिला छाया जोशी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उस शिकायत में महिला ने बताया है कि उसका पति धर्मेंद्र उसे आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है। उसका पति कोई काम नहीं करता जिसके कारण वह मजदूरी करके अपना और अपने पति का पेट पाल रही है। उसका पति उससे आए दिन दारु पीने के लिए पैसे की मांग करता है। लेकिन पैसे नहीं देने पर वह उसके साथ बेहरमी के साथ मारपीट करता है।

महिला ने अभी नहीं इससे पहले भी कई बार थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ना ही कोई कार्रवाई की। ये मामला पहले कोर्ट में भी जा चुका है। लेकिन उसके रिश्तेदारों ने समझा बूझकर राजीनामा करवा दी थी। उसके बाद भी उसके पति की हरकतें कम नहीं हुई।

मंगलवार की शाम उसके पति ने उसे बेरहमी से मारा जिस पर उसकी नाक से खून आ गया और गंभीर चोटें भी आईं। इस शिकायत को करते हुए पुलिस से महिला ने ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। महिला ने कहा है कि उसका पति उसे जान से मार सकता है। अगर उसके पति ने उसे जान से मारा तो फिर इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews