Dabra News: प्रधानमंत्री वह हैं जो चुनौतियों को भी अवसर के रूप में लेते हैं- नरोत्तम मिश्र

dabra, narottam mishra

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। भाजपा (bjp) के कोविड वैक्सीन (covid vaccine) के जन जागरण (public awareness) अभियान का डबरा (dabra) में आज शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र (home minister) ने किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील की। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की लोकप्रियता का जिक्र करते हुए देशवासियों का उनके प्रति जो सम्मान है उसकी भी तारीफ करी।

डॉ नरोत्तम मिश्र ने यहां पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में देश की जनता का अटूट विश्वास है। यही कारण है कि जब उन्होंने थाली बजाने की अपील की तो लोगों ने जमकर थाली बजाई, जब उन्होंने दीपक जलाने की बात कही तो लोगों ने दीपावली मना दी। जब उन्होंने वैक्सीन लगवाई तो अब पूरा देश वैक्सीनेशन के लिए आगे आ रहा है। प्रधानमंत्री वह व्यक्ति हैं जो चुनौतियों को अवसर बनाते हैं उन्होंने कोविड को एक अवसर के रूप में देखा है और यही कारण था कि भारत में अन्य देशों की तुलना में कोविड के मामले कम रहे।

यह भी पढ़ें… Breaking: सिंधिया के काफिले के सामने गिरा पुलिसकर्मी, ज्योतिरादित्य ने की मरहम पट्टी

उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी इसे भाजपा की वैक्सीन बता रहे हैं उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लेते हुए साफ तौर पर कहा कि वह इसे भाजपा की वैक्सीन बताते नहीं थक रहे पर उन्हें समझ आ जाना चाहिए कि यह भाजपा की वैक्सीन नहीं है। भाजपा की वैक्सीन उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में लग चुकी है जिसका असर पूरे 5 साल रहेगा। इस अवसर पर भाजपा के नेतागण, डॉक्टर स्टाफ कोविड वैक्सीनेशन के लिए आए बुजुर्ग मौजूद रहे।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews