Dabra News: पंद्रह हज़ार की रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ़्तार

dabra bribe

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। रिश्वत खोरी (bribery) करने वाले अधिकारियों (officers) के प्रति सख़्त होते प्रशासन के बाद भी अधिकारी हैं कि आम जनता (common people) से उनका साधारण काम करने के लिये रिश्वत की माँग करने से नहीं चूक रहे हैं। यही कारण है कि आये दिन कहीं ना कहीं अधिकारी लोकायुक्त (lokayukta) का शिकार हो रहे है। आज फिर ग्वालियर (gwalior) लोकायुक्त ने भितरवार अनुविभाग के चीनोर में कार्यवाही करते हुए तहसीलदार के रीडर को पंद्रह हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया।

dabra, bribe

आपको बता दें की चीनोर तहसीलदार के रीडर के पद पर पदस्थ कुलवंत सिंह रावत ने हिम्मतगढ़ गाँव के किसान मान सिंह से बँटवारे और अतिक्रमण हटवाने को लेकर बीस हज़ार रुपय की रिश्वत माँगी थी। और काफ़ी समय से चक्कर लगवा रहा था। जिसकी शिकायत किसान ने लोकायुक्त से की तो आज पहली किश्त देना तय हुआ और रीडर को पंद्रह हज़ार की पहली रिश्वत की किश्त देते हुए करहिया तिराहे से गिरफ़्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें… आज आखिरी मौका, कर लें PAN से AADHAR को लिंक, कल से लगेगा बड़ा झटका

इससे पूर्व भी डबरा और भितरवार में लोकायुक्त राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर कार्यवाही कर चुकी है। लोकायुक्त की कार्यवाही राघवेंद्र सिंह, कविंद्र सिंह चौहान, इक़बाल सिंह, सुरेंद्र सौमिल, हेमंत आदि उपस्थित रहे।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews