Dabra news: चोरों के हौसले बुलंद, सरेराह महिला की चेन झपटकर की लूट, मामला CCTV में कैद

indore news

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। डबरा में लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं की अब महिलाओं का रात में निकलना सुरक्षित नहीं रह गया है। यहां बदमाश राह चलते महिलाओं के साथ सरेआम लूट-पाट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नगर की ठाकुर बाबा रोड का है जहां दो लुटेरों ने एक महिला को अकेला पाकर उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर डबरा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ये भी देखें- Online Gaming Craze: शिक्षक के परिवार को जान से मारने की धमकी, मांगी 8 लाख की फिरौती

जानकारी के मुताबिक नगर के ठाकुर बाबा रोड पर रहने वाली करिश्मा अग्रवाल अपने घर जा रही थी तभी दयाल की कोठी के पास एक युवक आया और महिला का पीछा करते हुए उसके गले पर झपट्टा मारा और उसकी सोने की चैन छीन ली। मौके पर आरोपी के साथ उसका साथी पास ही में बाइक लेकर खड़ा था जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना होने से महिला ने शोर मचाया और राहगीरों ने लुटेरों का पीछा किया लेकिन तब तक लुटेरे तेज़ी से भाग निकले।

ये भी देखें- सेंट्रल हाउसिंग कंपनी के मैनेजर का कारनामा, रिश्वत नहीं दी तो करवा दिया लोन कैंसल, मामला दर्ज

घटना की सूचना तत्काल डबरा सिटी थाने में की गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया साथ ही घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे घटना की रिकॉर्डिंग चेक की गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस फुटेज की जांच कर लुटेरों की तैनाती में जुट गई है।

https://vimeo.com/585649394

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews