Dabra News : भाजपा के अभ्यास वर्ग के समापन सत्र में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया

Dabra News : भाजपा के अभ्यास वर्ग के समापन सत्र में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर भाजपा ग्रामीण जिला के अभ्यास वर्ग कार्यक्रम के समापन वर्ग में शामिल होने के लिए डबरा पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका अभिवादन किया। कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री को अपने बीच देख काफी प्रसन्न हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें…भारतीय वायुसेना में नौकरी का शानदार अवसर, 317 पदों के लिए कैसे करे आवेदन

कार्यक्रम की शुरुआत सीडीएस विपिन रावत को दो मिनट का मौन रखकर श्रधांजलि देने के साथ हुई। वहीं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के दौरान उन्होंने वर्ग की महत्त्व को बताते हुए कहा कि जिस प्रकार शरीर में ऊर्जा के रूप में विटामिन D और B12 काम करते है और जब इनकी कमी होती है तब इनके टीके लगवाये जाते हैं, उसी प्रकार अभ्यास वर्ग हमारे सामाजिक और राजनैतिक जीवन में टीके के समान हैं जिनकी समय समय पर अवश्यकता पड़ती है।  कार्यक्रम के दौरान की केंद्रीया मंत्री सिंंधिया ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की । उन्होंने कहा हमारे पास ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो भारत माता के माथे को पूरे विश्व में गौरवान्वित कर रहै हैं, एक ऐसा नेतृत्व हमारे साथ है जो पूरे विश्व में जाना जाता है और उनके ऊपर कोई दाग भी नहीं लगा अपना पूरा समय वह देशवासियों की सेवा में लगाते हैं और देश और प्रदेश के लिए जो भी करना पड़े वह अवश्य करते हैं।

यह भी पढ़ें…MP में 154 एक्टिव केस, सीएम शिवराज बोले- तीसरी लहर को रोकना सभी की चिंता

वही पर इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दौरान यह भी कहा है कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर साथ जलती है, भारतीय जनता पार्टी किसी व्यक्ति विशेष की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसमें अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता की चिंता पार्टी द्वारा की जाती है और इस पार्टी का नेतृत्व ऐसे नेता कर रहे हैं जिनके नेतृत्व का लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है। साथ ही उन्होंने ग्वालियर में होने वाले ड्रोन मेले के विषय में कहा कि पूरे देश के हर राज्य में इसे प्रोत्साहित किया जाये, नई पीढ़ी के लिये यह एक नया अवसर है, प्रदेश में हमने ग्वालियर को इस मेले के लिये चुना है।

[dgv_vimeo_video id=”655298305″]

[dgv_vimeo_video id=”655298596″]

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews