
डबरा, अरुण रजक। एक ओर जहां मध्यप्रदेश में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान दिन रात एक कर प्रदेश के विकास के लिए मेहनत कर रहे हैं वही उनके अधिकारी उनकी योजनाओं और सपनों पर पलीता लगा रहे हैं। बिजली, पानी, सड़क और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी नगर वासियों को आए दिन अधिकारियों के सामने गुहार लगानी पड़ रही है लेकिन ऐसा लगता है मानो अधिकारियों के पास लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वक्त ही नहीं है।
[dgv_vimeo_video id=”742365610″]
आज हम शहर के वार्ड क्रमांक 2 में पहुंचे जहां मौजूद घनश्याम पालीवाल ने हमारे संवाददाता से बात कर अपनी समस्या शासन और प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश की। जब हमने उनसे सवाल किया कि उन्हें नवनिर्मित नगर पालिका से क्या उम्मीद है तब घनश्याम पालीवाल ने बड़े ही मायूस होकर अपनी व्यथा हमारे सामने रखी।
घनश्याम ने हमें बताया कि जहां उनका मकान है वहां पानी के निकास की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके चलते उनका मकान हर तरफ पानी से घिरा हुआ है। नाली ना होने की वजह से पानी का निकास भी संभव नहीं है। इस सबके चलते उनका मकान धराशाई होने की स्थिति में है। साथ ही उन्होंने बताया कि जिस गली में वे रहते हैं उसी गली में उनके वार्ड पार्षद लवलेश केन का भी मकान है। लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई के लिए पार्षद की ओर से कोई मदद नहीं मिली है।
इतना ही नहीं हमसे बात करते में घनश्याम ने यह भी बताया कि इस परेशानी के लिए उन्होंने डबरा नगरपालिका अधिकारियों को भी कई बार आवेदन दिए हैं और यहां तक की जनसुनवाई में भी यह बात प्रशासन के सामने रखी है पर अब तक उनकी इस समस्या का समाधान क्या सुनवाई तक नहीं हुई है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ के माध्यम से पालीवाल ने अपनी समस्या वार्ड के पार्षद और स्थानीय नगर प्रशासन तक पहुंचाने एवं उसके समाधान होने की कोशिश की है।
निदेशक और संपादक

