
दमोह, आशीष कुमार जैन। दमोह (Damoh district) में सरकार द्वारा गरीबों के लिए आवास मुहैया कराने को लेकर बनाये गए पीएम आवास (PM Awas) के रहवासी महीनों से बुनियादी सुविधाओं से महरूम हैं। अब आलम ये है कि रात के अंधेरे में उन्हें सड़क पर उतर कर चक्का जाम करना पड़ रहा है। ताजा मामला न्यू दमोह का है जहां बने पीएम आवास के रहवासियों ने रात के 11 बजे बायपास पर जाम लगा दिया और देर रात दो बजे तक महिलाएं अपने बच्चों को लेकर सड़क पर बैठी रहीं।
ये भी पढ़ें- Chhatarpur : अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही, Covid-19 पॉजिटिव मरीज हुआ अस्पताल से लापता
दरअसल, मामला ये है कि अब तक पीएम आवास योजना के तहत बने इन मकानों में बिजली नहीं आई है और नगर पालिका अस्थायी रूप से यहां बिजली आपूर्ति कर रही है। वहीं अब नगर पालिका ने भी हाँथ खड़े कर दिए हैं। बुधवार की शाम विधुत मंडल ने यहां का अस्थायी कनेक्शन भी काट दिया जिससे कालोनी में अंधियारा फैल गया। इससे नाराज लोगों ने सड़क पर आना मुनासिब समझा और विरोध पर उतर गये। सड़क के दोनों तरफ ट्रक और बसों की लंबी कतारें लग गई। वहीं विरोध के बाद देर रात एक बार फिर अस्थायी रूप से बिजली चालू की गई तब जाकर जाम हटाया गया।
[dgv_vimeo_video id=”618667643″]
[dgv_vimeo_video id=”618671521″]
