कांग्रेस विधायक ने दिया शिवराज को धन्यवाद, इस योजना की जमकर तारीफ

कांग्रेस विधायक ने दिया शिवराज को धन्यवाद, इस योजना की जमकर तारीफ

दमोह,आशीष कुमार जैन। मध्यप्रदेश में आज से फिर एक बार शुरू हुई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (Mukhyamantri Teerth Darshan Yojna), इसको लेकर जहां सूबे में भाजपा उत्सव मना रही है। वहीं अब कांग्रेसी भी इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री (Mukhyamantri) की तारीफ करते हुए, उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं।

यह भी पढ़े…बोले CM शिवराज- प्रदेश में किसी भी कीमत पर दंगे बर्दाश्त नहीं- Not at all

[dgv_vimeo_video id=”700821785″]

दमोह (Damoh) में कुछ ऐसा ही हुआ जब वाराणसी जा रहे तीर्थयात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाने कांग्रेस के स्थानीय विधायक अजय टण्डन पहुंचे, तो उन्होंने इस योजना को बहुत अच्छी योजना करार देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद किया। कांग्रेस पर आरोप लगाते रहे हैं कि कमलनाथ सरकार ने तीर्थ दर्शन योजना को बन्द कर दिया था, और इन आरोपों पर कांग्रेस विधायक का कहना है कि उन्हें नही पता उनकी सरकार ने यह योजना क्यों बन्द की थी लेकिन अच्छी योजना की तारीफ होनी चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”700822316″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews