Damoh News: बड़ा हादसा, बस स्टैंड पर लगी भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक,Video Viral

Damoh News

दमोह, आशीष जैन। दमोह में देर रात करीब दो बजे एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें सात यात्री बसें जलकर खाक हो गई। जबकि 4 बसों को मामूली नुकसान पहुंचा है। शहर के प्राइवेट बस स्टैंड पर रोजाना की तरह पचास से ज्यादा बसें खड़ी थी। देर रात इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही भी कम रहती है। तभी स्टैंड के एक चाय दुकानदार ने एक बस के पीछे आग देखी और उसने फौरन रात्री गस्त कर रहे पुलिस के जवान को इसकी सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तब तक एक बस आग की चपेट में आ चुकी थी। बस स्टैंड पर तैनात पुलिसकर्मी ने कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड वहां पहुंचता। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और एक एक कर सात बसें आग की चपेट में गई।

Read More: MP: सहकारिता विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 अध्यक्ष-उपाध्यक्ष 3 साल तक चुनाव लड़ने के लिए अपात्र

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं पुलिस ने इस दौरान स्टैंड पर खड़ी बाकी की बसों को वहां से अलग करा दिया। जिस जगह ये हादसा हुआ। वहीं आसपास दुकाने लॉज भी हैं और गनीमत रही कि आग दुकानों की तरफ नही पहुंच पाई। पुलिस के मुताबिक फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है और पुलिस जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews