देवरान ट्रिपल मर्डर के आरोपियों के कब्जों पर चला मामा का बुलडोजर, देखें पूरी खबर

देवरान ट्रिपल मर्डर के आरोपियों के कब्जों पर चला मामा का बुलडोजर, देखें पूरी खबर

दमोह, आशीष कुमार जैन | दमोह जिले के देवरान ट्रिपल मर्डर केस के आरोपियों के कब्जों पर आज बुलडोजर चलाये जाने की कार्रवाई हुई है। बता दें कि प्रशासन ने आरोपियों की एक दुकान और एक मकान को जमींदोज कर दिया है। दरअसल, देवरान में बीती 25 तारीख को एक दलित परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद इलाके में तनाव फैला हुआ है। पूरे गांव के लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ था। इसी बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें – बैरागढ़ पुलिस की छापेमारी कार्रवाई में हुक्का पीते मिले बच्चे, देखिए खास रिपोर्ट

पुलिस ने एक महिला आरोपी सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मामले में एक नाबालिग आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने कुल सात नामजद आरोपी बनाए है। इस मामले में लगातार आरोपियो के ठिकानों पर बुलडोजर चलाये जाने की मांग पहले दिन से हो रही थी तो जिला प्रशासन ने जांच पड़ताल के बाद देवरान में मुख्य आरोपी जगदीश पटेल के अवैध कब्जों को चिन्हित कर दो दिन पहले नोटिश चस्पा किया था और आज इन कब्जों पर कार्रवाई की गई। इलाके की SDM अंजली द्विवेदी और एडिशनल SP शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में बनाई गई टीम में राजस्व विभाग का अमला और बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल के बीच JCB मशीन से कब्जे हटाये गए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”764923974″]

देवरान ट्रिपल मर्डर में कुछ दिन पहले गांव में अंधाधुंध फायरिंग की गई थी, जिसमें अहिरवार, पत्नी समेत उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। साथ ही, लोगों में आक्रोश भी था। लोग सरकार से इस मामले में कार्रवाई की मांग करने लगे थे। वहीं, दमोह पुलिस ने एक महिला के साथ पटेल परिवार के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एडिशनल एसपी शिवकुमार सिंह ने बताया कि, राजस्व विभाग के अमले ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से आरोपियों के अवैध कब्जे हटाये गए हैं। साथ ही, आरोपियों से पुछताछ कर रही है और जल्द ही अहिरवार के परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”764923137″]

वहीं, BSP की अध्यक्ष मायावती ने मामले में शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, लोगों पर दलित अत्याचार किया जा रहा है, जिसे लेकर पीड़ित दलित पक्ष की तरफ से विरोध जताते हुए अहिरवार समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। हालांकि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

mayawati-take-this-big-step-due-to-bad-performance-in-lok-sabha-elections-MP

यह भी पढ़ें – नीमच में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, गोदाम खोलने की मांग

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews