
दमोह, आशीष कुमार जैन | मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक नाबालिग को दो लोगों ने हवस का शिकार बनाया है। जिसके बाद पीड़ित बच्ची ने इसकी शिकायत नजदीकी थाने में करवाई है। बता दें बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और उसका मेडिकल भी कराया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें – Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल में राहत, MP के इन शहरों में पेट्रोल सबसे सस्ता, जानें आज का ताजा भाव
दरअसल, मामला दमोह जिले के कुम्हारी थाना का है। जहां शनिवार की शाम एक नाबालिग बच्ची मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी, जहां से इलाके के ही दो लोगों ने उसे अगवा किया और उसे कहीं ले गए। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, जिसके कारण बच्ची के गुप्तांगों में भी गंभीर चोटें आई हैं।
यह भी पढ़ें – शहडोल SP की स्पेशल टीम ने कबाड़ी ठीहे पर दी दबिश, भारी मात्रा में अवैध कबाड़ किया जब्त
पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, जब लड़की घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई और जब जानकारी मिली कि दो लड़कों ने उसे अगवा कर लिया है। तब परिजनों ने तलाश को तेज किया और कस्बे से ही एक आरोपी को परिजनों ने दबोच लिया, जिसके पास से पीड़िता भी बरामद हो गई। पीड़िता ने जब आपबीती बताई तो परिजनों ने एक आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया और मुकदमा दर्ज कराया है। देर रात पीड़ित नाबालिग को दमोह के जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”767731625″]
यह भी पढ़ें – कर्मचारियों के DA Arrears पर आई बड़ी अपडेट, सुप्रीम कोर्ट में पेश हुई याचिका, मंत्री का बड़ा बयान, जानें कब मिलेगा लाभ
फिलहाल, पुलिस इस संवेदनशील मामले की जांच कर रही है और दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस अफसरों के मुताबिक फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और किडनैपिंग और रेप के इस मामले की जाँच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें – UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार, बढ़ेगी ठंड, जानें पूर्वानुमान
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

