तेज रफ़्तार ट्रक ने तीन बच्चों को रौंदा, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़, लगाया जाम

तेज रफ़्तार ट्रक ने तीन बच्चों को रौंदा, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़, लगाया जाम

दतिया। सत्येंद्र सिंह रावत| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया जिले (Datiya District) में एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बच्चों को रौंद दिया| हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई| जबकि एक अस्पताल में भर्ती है| वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक के साथ तोड़फोड़ करते हुए मौके पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी प्रदर्शनकारियों की हलकी झड़प हुई|

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवड़ा चुंगी बायपास के मोड़ पर इंदरगढ़ की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार बच्चों को टक्कर मार दी| करन पुत्र हरगोविंद अहिरवार, अभिषेक पुत्र चतुर सिंह और शिवम पुत्र किशन अहिरवार अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। तभी ट्रक ने टक्कर मार दी| हादसे में करन (15) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल शिवम एवं अभिषेक को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां इलाज के दौरान शिवम की मौत हो गई। एक अन्य घायल का इलाज अभी जारी है।

हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक के साथ तोड़फोड़ करते हुए मौके पर चक्का जाम कर दिया। इसके बाद अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी की समझाईश पर स्थानीय निवासियों ने चक्काजाम खोला।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews