संदिग्ध अवस्था में मिला विलुप्त प्रजाति के काले हिरण का शव

संदिग्ध अवस्था में मिला विलुप्त प्रजाति के काले हिरण का शव

डिंडौरी/ प्रकाश मिश्रा। वन विभाग के समनापुर वृत्त के अंतर्गत ग्राम पंचायत डांड बिछिया में विलुप्त प्रजाति के काले हिरण का मृत शरीर रोड किनारे खेत में पड़ा पाया गया। जिसकी सूचना ग्राम कोटवार ने वन विभाग को दी। वन विभाग का अमला सूचना पाकर मौके पर पहुंचा और काले हिरण के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थिति ईको सेंटर पहुंचाया।

ज्ञात हो कि डिंडौरी जिला प्रदेश और देश भर में काले हिरणों के लिए जाना जाता है। जिले के कारोपानी क्षेत्र में काले हिरणों को संरक्षित करने के उद्देश्य कृष्ण मृग अभयारण्य क्षेत्र बनाया गया है। जहां यह बहुतायत मात्रा में पाए जाते हैं।

हिरण का शिकार या स्वाभाविक मौत
विलुप्त प्रजाति के काले हिरण के मृत पाए जाने की खबर के बाद शिकार की आशंका व्यक्त की जा रही थी। किंतु मौके पर पहुंचे वन विभाग के अमले ने जांच के उपरांत काले हिरण की पीठ पर पुराना घाव पाया। मौके पर उपस्थित वन विभाग के अमले के अनुसार हिरण की मौत गहरे जख्म के कारण हो सकती है। जख्म के कारणों एवं हिरण की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews