Ujjain : भस्म आरती से पहले शिप्रा में स्नान करने गए एक युवक की मौत, दोस्त भी नहीं बचा पाए जान

ujjain

Ujjain : मध्य प्रदेश के उज्जैन से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात उज्जैन के शिप्रा नदी में एक इंदौर के बस चालक की डूबने की वजह से मौत हो गई। दरअसल वह अपने दोस्तों के साथ उज्जैन बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने आया था। उससे पहले वह शिप्रा नदी में स्नान करने के लिए कूदा तो वह वापस नहीं आ पाया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन डर के मारे सभी पानी से दूर हो गए।

इसकी जानकारी युवक के दोस्तों ने पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। वहीं गोताखार की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबक, उज्जैन पुलिस के एक अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गए है कि शुभम ठाकुर उम्र 24 साल इंदौर के मालवीय नगर का रहने वाला था। वह इंदौर में रह कर ड्राइवर का काम करता था।

रविवार के दिन वह अपने दोस्तों के साथ महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए आया था लेकिन आरती से पहले वह शिप्रा में स्नान करने गया तो कपड़े पहन कर ही उसने डुबकी लगा दी। जिसके बाद उसका बेलेंस बिगड़ गया और वह पानी में बह गया। युवक के दोस्तों ने पुलिस को बताया की शुभम को तैरना आता था लेकिन वह नहीं बच पाया। ऐसे में दोस्तों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी जिसके बाद गोताखोरों की मदद से युवक के शव को छपरा नदी से बाहर निकाला गया। अभी इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही सच्चाई का पता लगाया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews