Dewas News: महज 24 घण्टो में 15 पॉजिटिव, एडिशनल एसपी ने सड़क पर उतर कर लोगों से की ये अपील

dewas, corona

देवास, सोमेश उपाध्याय। देवास (dewas) जिले में कोरोना संक्रमितो (corona infected) की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।आज आई रिपोर्ट में 15 व्यक्ति संक्रमित पाए गए है। अब जिले में एक्टिव मरीजों (active patient) की संख्या 48 हो गई है। कलेक्टर (collector) डॉ चन्द्रमौली शुक्ला ने कोविड (covid) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए चिंता जाहिर की है। वहीं जिले भर में मास्क (mask) अनिवार्य कर दिया गया है। ग्रामीण अंचल में तो खुद एडिशनल एसपी (additional SP) सूर्यकांत शर्मा ने कमान सम्भाल रखी है। शर्मा पैदल भ्रमण कर व्यापारियों से मास्क पहनने की अपील कर रहे हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि दिनांक 18 मार्च 2021 को जिले की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,सिविल अस्पताल ,जिला चिकित्सालय सहित 35 संस्थाओं में 45 से 59 वर्ष के को-र्मोबिड ( गंभीर बिमारी वाले) तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का कोविड-19 टीकाकरण (vaccination) हुआ। गुरुवार को 3 हजार 466 व्यक्तियों ने लगवाया कोरोना का टीका।

कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव हेतु पात्र व्यक्ति अनिवार्य रूप से अपना वैक्सीनेशन करवायें। शनिवार को जिले की 35 स्वास्थ्य संस्थाओं में चिन्हित शासकीय और चिन्हित निजी नर्सिंग होम, अस्पताल में कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में जिला चिकित्सालय परिसर जीएनएमटीसी देवास ,मल्हार स्मर्ति मंदिर देवास,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरोठा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयगंज मंडी ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोरासा , सिविल अस्पताल हाटपिपलिया ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांटाफोड़ ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनास,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पानीगांव ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतवास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द ,सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सोनकच्छ,सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बागली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदयनगर,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोबाराधीरा ,सिविल अस्पताल कन्नोद ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरणगांव ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांटाफोड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुंजापुरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डबलचैकी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलरावा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमलाताज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमलापुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमानिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाईजगवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संदलपुर ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेमावर ,शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओ मे निःशुल्क टीके लगाये जा रहे हैं। जिले के प्राइवेट अस्पताल प्राइम हॉस्पिटल देवास ,विनायक अस्पताल देवास ,अमलतास मेडिकल कॉलेज देवास, करीम नर्सिंग होम देवास, संस्कार अस्पताल देवास ,देवास अस्पताल एवं रिसर्च सेन्टर देवास, मे कोरोना टीका लगाने की व्यवस्था की गयी है जहा शासन द्वारा निर्धारित रूपये 250 का चार्ज देकर इन प्राइवेट/निजी अस्पतालों मे कोरोना का टीका पात्र व्यक्ति लगावा सकते हैं।

dewas, corona

पात्र व्यक्ति अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण हेतु क्षेत्र के बीएलओं से सम्पर्क करके वैक्सीनेशन जानकारी ले सकते है। इसके अलावा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों मे स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews