मध्य प्रदेश : देवास – उज्जैन हाईवे पर बदमाश अपनी जान को खतरे में डालकर कर रहे चोरी

मध्य प्रदेश : देवास – उज्जैन हाईवे पर बदमाश अपनी जान को खतरे में डालकर कर रहे चोरी

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। देवास-उज्जैन हाईवे पर एक बेहद ही रिस्की मंजर देखने को मिला, जहां दो बाइक सवार बदमाशों ने चलते ट्रक से चोरी की। ट्रक कटिंग की इस वारदात का एक वीडियो में सामने आया है। उक्त घटना सिंगावदा गांव के पास की बताई जा रही है।

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक बदमाश ट्रक के पीछे-पीछे बाइक चला रहा है, जबकि दूसरा बदमाश ट्रक पर चढ़कर बोरिया नीचे गिरा रहा है।

वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि चलती बाइक पर पीछे बैठा बदमाश बड़ी आसानी से चलते हुए ट्रक पर चढ़ता है और इसके बाद इसके बाद ट्रक में रखी बोरियों को पैरों से नीचे गिरा देता है। काम होने के बाद वो बोरियां उठाते है और बाइक पर रखकर रफूचक्कर हो जाते है।

ये भी पढ़े … सड़क के किनारे खड़े होकर गपशप कर रहे चार दोस्तों को हाई स्पीड कार ने रौंदा

लेकिन इस दौरान हैरानी वाली बात यह है कि इस काम के लिए बदमाश अपनी जान को इतना जोखिम में क्यों डाल रहे है और इतना ही नहीं हाईवे पर सामान नीचे गिराना, दूसरे राहगीरों के लिए भी खतरा बन सकता है और एक किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।

हालांकि, उज्जैन के आसपास के इलाकों में ट्रक कटिंग की घटनाएं अक्सर सामने आती। इसका मामला पुलिस तक पहुंच गया है, लेकिन अभी भी इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews