देवास में लॉकडाउन का आदेश जारी, देखिये क्या रहेंगा खुला क्या बंद

देवास में लॉकडाउन का आदेश जारी, देखिये क्या रहेंगा खुला क्या बंद

देवास, सोमेश उपाध्याय। देवास में कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने लॉकडाउन के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक सभी नगरीय क्षेत्रों में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। वहीं जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में रोज रात को 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन लॉकडाउन प्रभारी रहेगा। सभी सरकारी कार्यालय हफ्ते में 5 दिन सोमवार से शुक्रवार लगेंगे तथा शनिवार रविवार को बंद रहेंगे।

लॉकडाउन के दौरान केमिस्ट, मेडिकल शॉप, दूध डेयरी, राशन की दुकानें,एटीएम तथा आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। एंबुलेंस एवं फायर ब्रिगेड को भी आवागमन की अनुमति होगी। बता दें कि देवास में शहरी क्षेत्र के साथ अब ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना विस्फोट (corona blast) होने लगा है। संक्रमण (infection) के बढ़ते प्रभाव के चलते खासकर शहर का माहौल भयानक होने लगा है क्योंकि शहरी क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में नए संक्रमितों की पहचान हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा जारी बुलेटिन (bulletin) के अनुसार गुरूवार को 30 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। वहीं शहर के प्रतिष्ठित परिवार के युवा व ट्रैवल संचालक की कोरोना के चलते इंदौर में मौत हो गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी शर्मा ने बताया कि जिले में जागरूकता और सुरक्षा के साथ लोगों को तेजी से टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य संस्था में अब तक 7 हजार 622 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है । कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला द्वारा अपील की गई है कि कोरोना का संक्रमण ना हो इसके लिये कोरोना का टीका प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लगाना आवश्यक है ऐसे सभी व्यक्ति जो 45 वर्ष की आयु सीमा पूरी कर चुके हैं वे ऑनलाइन पंजीयन करवाकर अथवा नजदीकी संस्था में जाकर टीका लगवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें… गवाही से रोकने दिखाया टेरर, गवाह के भाई को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

अभी भी बरती जा रही लापरवाही-
शासन द्वारा महामारी से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी कर मास्क लगाने की अनिवार्यता के साथ ही अन्य सावधानी रखने की अपील की जा रही है। चालानी कार्रवाई भी हो रही है। इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में इसका असर नहीं दिख रहा है। महामारी के बावजूद लोग न तो मास्क का उपयोग कर रहे हैं और न ही दुकानों पर शारीरिक दूरी का ख्याल रखा जा रहा है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews