
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस (congress) के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (digvijay singh) ने प्रशासन (administration) की कार्यप्रणाली के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिग्विजय ने छतरपुर (chhatarpur) के घुवारा ब्लॉक के कांग्रेस कमेटी (congress committee) के अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह परमार की हत्या का ज़िक्र करते हुए प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रशासन में बैठे क्षेत्र के प्रभावशाली भाजपा नेता (BJP leaders) अपराधियों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं करते न ही होने देते हैं। दिग्विजय ने भाजपा राज में बढ़ते हुए अपराधों (crimes) पर भी कई सवाल खड़े किए हैं।

आखिर क्या है पूरा मामला
ज्ञात हो कि छतरपुर के घुवारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह की 16 मार्च को हत्या कर दी गयी। इसके कुछ साल पहले इंद्र प्रताप के बड़े भाई भागवत सिंह की हत्या कर दी गयी थी। इसके पश्चात इंद्र प्रताप के समर्थक पटिया गांव निवासी रखुआ अहिरवार की भी हत्या कर दी गयी थी। इतना ही नहीं रखुआ के भाई नरवर अहिरवार की नाक तक काट दी गयी थी। प्रशासन ने भागवत सिंह के हत्यारों को जमानत दे दी थी। इंद्र प्रताप ने प्रशासन से कई बार कहा कि उनकी जान को खतरा है लेकिन प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं कि। अंततः उनकी हत्या कर दी गयी।
यह भी पढ़ें… होली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, शिवराज सरकार ने जारी की फसल नुकसान की राहत राशि
इसी मामले के ऊपर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया और छतरपुर प्रशासन की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि यहां का प्रशासन क्षेत्र के प्रभावशाली भाजपा नेताओं के नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि सभी हत्याओं के आरोपी एक ही गुट है और पूरे क्षेत्र में बदमाशों का बोलबाला है। उन्होंने ये भी कहा कि इंद्र प्रताप सिंह हत्या मामले में उन्होंने शिवराज सिंह से मिलने और बात करने का प्रयास किया लेकिन शिवराज सिंह उनसे नहीं मिले।न
CTO और डिजिटल हेड

