मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी, होली से पहले सीएम ने दी कई सौगात, होगा बड़ा फायदा

सीएम ने कहा कि सरकार द्वारा 2600 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्‍य पर गेहूं लेने का निर्णय लि‍या गया है। अगले साल तक हो सकता है कि यह दाम ₹2800 प्रति क्विंटल तक पहुंच जाएं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 अप्रैल को करेंगे श्रमिक परिवारों को राशि, धार जिले के उमरबन में होगा वितरण कार्यक्रम

MP Farmers News : मप्र के किसानों के लिए खुशखबरी है। राज्य की मोहन यादव सरकार ने किसानों के हित में होली से पहले 2 बड़ी घोषणाएं की है। सीएम ने ऐलान किया है कि प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्‍त करने के उद्देश्‍य से सरकार 2600 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्‍य पर गेहूं खरीदेगी । इसके साथ ही प्रदेश के धान उत्‍पादक किसानों को 2000 प्रति हेक्‍टेयर प्रोत्‍साहन राशि इसी माह से दी जायेगी।

दरअसल, बुधवार को सीएम डॉ. मोहन यादव जबलपुर के ग्राम उमरिया पहुंचे थे, जहां उन्होंने 53 एकड़ में बन रही गौशाला परियोजना के पहले चरण का भूमिपूजन और जिले को 187.43 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण भूमि-पूजन किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि प्रदेश के धान उत्‍पादक किसानों को 2 हजार रूपये प्रति हेक्‍टेयर प्रोत्‍साहन राशि इसी माह से दी जायेगी।  इसका लाभ छोटे किसानों को भी मिलेगा।

2600 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेगी सरकार

सीएम ने कहा कि सरकार द्वारा 2600 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्‍य पर गेहूं लेने का निर्णय लि‍या गया है। अगले साल तक हो सकता है कि यह दाम ₹2800 प्रति क्विंटल तक पहुंच जाएं। पहले वर्ष 2025-26 के लिए मप्र सरकार ने गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रू तय किया गया था। इसके साथ ही किसानों के हित में प्रदेश सरकार ने पहले कोदो-कुटकी के उत्पादन पर प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया। दुग्ध उत्पादक किसानों से सरकार दूध खरीदेगी और उन्हें बोनस भी देगी। किसानों को सोलर पंप देकर उन्हें बिजली के बिल से भी मुक्ति दिलाई जायेगी।

10 हज़ार गौवंशों को मिलेगा आश्रय

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासकीय स्तर पर गौ-शालाएं खुलेगी, जिनमें अधिक आयु की निराश्रित, अशक्त गौ-वंशों की देखभाल की जिम्‍मेदारी सरकार की होगी। इससे सड़क पर विचरण करने वाले लावारिस एवं निराश्रित गौ-वंशों को आश्रय मिलेगा।  प्रदेश की गौ-शालाओं के प्रत्‍येक गौ-वंश के लिए 40 रूपये प्रतिदिन दिये जा रहे हैं।  घर-घर तक गौ-पालन को प्रोत्‍साहित करने के लिए 10 से अधिक गौ-वंश पालने वाले व्‍यक्ति को शासन की ओर से अनुदान दिया जायेगा।  जो भी गौ-वंश का पालन करता है वह गोपाल और जिसके घर में गाय का कुल वह गोकुल कहलाता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews