सीएम हाउस में होली के रंगों से लेकर मध्य प्रदेश के जिलों की हर ख़बर, पढ़े सिर्फ एक क्लिक पर

मध्य प्रदेश में आज होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया, मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, हितानंद शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी ने सीएम हाउस में जमकर होली खेली, वही नरेला विधानसभा में विश्वास सारंग ने क्षेत्र वासियों के साथ जमकर होली खेली।
सीएम हाउस में होली के रंगों से लेकर मध्य प्रदेश के जिलों की हर ख़बर, पढ़े सिर्फ एक क्लिक पर

आज पूरे मध्यप्रदेश में धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया गया। इस मौके पर सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बड़े ही धूमधाम से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, हितानंद शर्मा वह अन्य विधायकों संग होली का त्यौहार मनाया गया।

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) March 14, 2025

इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव का एक हाथ में डमरू और एक हाथ में त्रिशूल लिए वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर न केवल साथियों के साथ जमकर डांस किया गया बल्कि होली के गीत भी गाए।

मुरैना में पकड़ाया 6 करोड़ का गांजा, जीतू पटवारी ने साधा निशाना

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 30 क्विंटल गांजा जिसकी कीमत 6 करोड़ 35 लाख रुपए है, पकड़ाया गया है। यह गांजा पशु आहार के बीच रखकर महाराष्ट्र से दिल्ली ले जाया जा रहा था। इसको लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा है। अपने इस पोस्ट में पटवारी ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यालय और मध्य प्रदेश की बीजेपी की सरकार से सवाल किए हैं।

खबरें जिलों की

जिला नीमच

नीमच में सड़क हादसा, सवालिया सेठ के दर्शन कर रही गाड़ी पेड़ से टकराई, इसमें दो लोगों की मौत हो गई। घटना कचरिया खेड़ी गांव के समीप की है। गाड़ी में चार लोग सवार थे जो शाजापुर जिले के रहने वाले हैं। दोनों घायलों का इलाज़ जारी है। (नीमच से कमलेश सराडा की रिपोर्ट)

जिला सिंगरौली

सिंगरौली में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 24 घण्टे के अन्दर बरका पुलिस चौकी ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद अभिरक्षा में भेज दिया है। (सिंगरौली से राघवेंद्र सिंह की रिपोर्ट)

जिला मुल्ताई

एसडीम और नगरपालिका को दुकानदारों के पुनर्वास का आदेश मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा दिया गया है। हाई कोर्ट ने आदेश में 9 माह के अंदर कार्यवाही पूरी करने की बात कही है। दरअसल मुलताई नगर पालिका ने लीज खत्म हो चुकी 17 दुकानों को कंडम घोषित कर दिया था और दुकानदारों को दुकान खाली करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद दुकानदारों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

जिला मऊगंज

मऊगंज में नगर पालिका कर्मचारी और दो युवकों के बीच विवाद खड़ा हो गया। विवाद तब हुआ जब कर्मचारी डिवाइडर की पुताई कर रहा था। इस दौरान दोनों युवा बाइक से कर्मचारी से जा टकराया जिसके बाद विवाद कीस्थिति उत्पन्न हो गई। 

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews