Lok Sabha Election 2024: बैतूल में आज फिर से हो रही वोटिंग, इन 4 पोलिंग बूथों पर मतदान जारी, जानिए क्या है वजह

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए मतदान पूरा हो चुका है, लेकिन बैतूल के 4 पोलिंग बूथों पर आज एक बार फिर मतदान किया जा रहा है। दरअसल चुनाव कराकर लौट रही बस में आग लगने की वजह से चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया था।
Lok Sabha Election 2024: बैतूल में आज फिर से हो रही वोटिंग, इन 4 पोलिंग बूथों पर मतदान जारी, जानिए क्या है वजह

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के बैतूल में आज एक बार फिर से वोटिंग जारी है। यहां के मुलताई विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केद्रों पर आज मतदान किया जा रहा है। इन मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से ही वोटिंग जारी है। बता दें कि बीते दिनों चुनाव करवाकर लौट रही बस में आग लग गई थी जिसमें मतदान सामग्री जल गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने यहां पर दोबारा मतदान करने के लिए आदेश दिया था।

इन पोलिंग बूथों पर वोटिंग जारी

बैतूल में जिन 4 पोलिंग बूथों पर दोबारा से मतदान पड़ रहे है उसमें मुलताई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 275-राजापुर, मतदान केंद्र क्रमांक 276 डूडर रैयत, मतदान केंद्र क्रमांक 279-कुंदा रैयत और मतदान केंद्र क्रमांक 280-चिखलीमाल बूथों के नाम शामिल है।

मध्यमा अंगुली पर लगाई जा रही स्याही

वोटिंग के बाद मतदान कर्मियों मतदाताओं की तर्जनी उंगली पर सियाही लगाते है। लेकिन बैतूल में हो रहे दोबारा से वोटिंग की वजह से वहां के मतदाताओं के मध्यमा अंगुली पर स्याही लगाई जा रही है। क्योंकि इन मतदान केंद्रों पर 7 मई की वोटिंग के दौरान मतदाताओं की तर्जनी उंगली पर पहले से ही सियाही लगाया जा चुका है। कोई परेशानी ना हो इसके लिए इस बार लोगों की मध्य की ऊंगली पर सियाही लगाई जा रही है।

हादसे का शिकार हुई थी बस

7 मई को तीसरे चरण के चुनाव के दौरान बैतूल लोकसभा क्षेत्र में भी वोटिंग की गई। लेकिन, वोटिंग कराकर लौट रही मतदान कर्मियों से भरी बस में आग लग गई थी। जिसमें ईवीएम और वीवीपैट समेत मतदान सामग्री जलकर खाक हो गई थी। बता दें कि पोलिंग ऑफिसर छह मतदान केंद्रों की ईवीएम लेकर बस से गए थे, जिनमें आग लगने की वजह से सिर्फ 4 को ही नुकसान हुआ था। इसलिए इन 4 पोलिंग बूथों पर आज दोबारा से वोटिंग की जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews