रेत का अवैध परिवहन करते आठ डंपर पकड़े, भितरवार एसडीओपी की कार्यवाही

अवैध रेत परिवहन

डबरा,सलिल श्रीवास्तव। रेत (sand) के अवैध परिवहन (illegal transportation) पर आज भितरवार एसडीओपी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आठ डंपरों को पकड़ कर थाने (police station) में रखवा दिया है साथ ही सभी के प्रकरण (case) माइनिंग के लिए भेजे हैं। आपको बता दे भितरवार अनुभाग में रेत का अवैध उत्खनन (illegal excavation of sand) और परिवहन जारी होने की सूचना लगातार प्रशासन को मिल रही थी। जिसके बाद इस सिलसिले में प्रशासन की कार्यवाही चालू है। पहले भी रेत के अवैध तस्करों को पकड़ कर पुलिस कार्यवाही कर चुकी है।

यह भी पढ़ें… Bhopal News: वन विहार में आज से ‘नाइट सफारी’ शुरू, जानें बुकिंग और टिकट के दाम

अब खबर है कि देर रात भितरवार एसडीओपी अभिनव बारंगे के नेतृत्व में पुलिस ने सांखनी तिराहे पर चेकिंग की। इस चेकिंग के दौरान पुलिस को आठ डंपर दिखे जिन्हें पुलिस ने रोका। पुलिस के रोकने पर डंपर चला रहे ड्राइवर मौके से भाग गए। हालांकि पुलिस ने जल्द ही उन सब को पकड़ लिया और पकड़कर थाने भिजवा दिया है। पुलिस की इस कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

एसडीओपी भितरवार अभिनव वारंगे ने बताया कि रात में कार्यवाही के दौरान आठ डंपरों को पकड़कर थाने में रखवा दिया गया है। ड्राइवर मौके से भाग गए थे इसलिए कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं हो सके। सभी के प्रकरण बनाकर माइनिंग के लिए भेजे जाएंगे। आगे भी इस तरीके की कार्यवाही जारी रहेगी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews