21 वर्ष की जा सकती है लाड़ली बहना योजना की पात्रता आयु, आज कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

Ladli Bahna Yojana: मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को एक एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं। 23 वर्ष से ऊपर की 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। योजना के अंतर्गत पात्रता की आयु 23 से घटाकर 21 वर्ष किए जाने का प्रस्ताव आज शिवराज कैबिनेट की बैठक में रखा जा सकता है।

आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जाने वाला है। इसी बैठक के दौरान लाड़ली बहना योजना की पात्रता आयु 23 से घटाकर 21 वर्ष किए जाने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के सामने रखने की तैयारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने कर ली है। 25 जुलाई से इस योजना के आवेदन पत्र फिर से भरे जाने का काम शुरू किया जाएगा।

मध्य प्रदेश गौरव सम्मान के लिए भी आवेदन

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मध्यप्रदेश गौरव सम्मान के लिए भी आवेदन पत्र लिए जा रहे हैं, जिसकी अंतिम तारीख 15 जुलाई है। मध्य प्रदेश गवर्नमेंट की वेबसाइट पर इस सम्मान की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है, जहां से आवेदन किया जा सकता है। जो लोग मध्यप्रदेश के मूल निवासी हैं वह इस सम्मान के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जो संस्थाएं सामाजिक क्षेत्र में काम कर रही हैं, वह भी इस सम्मान के आवेदन की पात्रता रखते हैं। महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतरीन काम कर रहे व्यक्तियों और संस्थाओं को यह सम्मान दिया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews